Year Beginner: जानें साल 2023 में किन फूड ट्रेंड्स का हो सकता है बोलबाला

अगले साल कौन-से फूड ट्रेंड की तरफ लोग भागेंगे और क्या-क्या देखने को मिलेगा नया, आइए इस आर्टिकल में जानें। 

 
 food trends

हम साल खत्म होने से बस कुछ ही दिन दूर हैं। यह साल कैसे इतनी जल्दी बीता शायद किसी को पता लगा होगा। हर साल की तरह इस साल भी बहुत कुछ बदला और नया आया हुआ। फैशन की दुनिया से लेकर एंटरटेनमेंट जगत में हमने कई सारे बदलाव देखे। कई बड़ी हस्तियों को खोया तो कई सेलिब्रिटी की शादियां और बच्चों के जन्म को भी देखा।

उसी तरह फूड की दुनिया में भी कुछ बदलाव हुए। क्या सबको खास लगा और क्या किसी ने पसंद नहीं किया उसकी भी एक फेहरिस्त हमने आपके साथ साझा की। इसी तरह अब 2023 में क्या होने वाला है जानते हैं आप? वैसे यह तो कोई नहीं जानता लेकिन कई फोरम कुछ नए डेटा को एनालाइज करते हैं और उससे पता करते हैं कि आने वाले समय में ऐसा क्या है जो ट्रेंड में रहेगा।

होल फूड मार्केट्स ने एक एनुअल ट्रेंड रिपोर्ट रिलीज की जिसमें कई सारे फूड ट्रेंड्स पर बात की गई है। आने वाले साल में ऐसे कौन-से फूड ट्रेंड हैं जो हम देखेंगे उनके बारे में यदि आपको जानना है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

प्लांट बेस्ट फूड फिर करेगा ट्रेंड

plant based food ditems

पिछले कुछ समय में लोगों ने हेल्दी ऑप्शन की ओर ज्यादा रुचि दिखाई है। इस साल भी यही हाल रहेगा। जहां तक फूड ट्रेंड की बात है तो साल 2023 में भी लोग प्लांट बेस्ड फूड आइटम्स को चुनेंगे। मीट के सब्स्टीट्यूट्स को लोगों ने इस साल बहुत पसंद किया और यह आगे भी देखने को मिलेगा। आज उपभोक्ता पशु कल्याण और स्थिरता के बारे में परवाह करते हैं। ये दो बढ़ते मुद्दे हैं जो फूड के लिए एक लचीले दृष्टिकोण की ओर रुझान को बढ़ाते हैं। इस साल की तरह अगले साल भी वीगन मीट और अंडों का क्रेज बढ़ेगा।

नट मिल्क प्रोडक्ट्स आएंगे पसंद

जो लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस होते हैं वे और वीगन प्रेमी ओट्स और बादाम दूध को ज्यादा पसंद करते हैं। साल 2022 में भी हमने इसे टॉप ट्रेंड में आते हुए देखा। ज्यादा हेल्दी और कम कैलोरी के कारण यह वेट लॉस के लिए भी अच्छा है, इसलिए कई कंपनियां मार्केट में ये प्रोडक्ट्स लेकर हाजिर होंगे। दूध को जहां पीने में इस्तेमाल किया जाएगा, वहीं बड़ी कंपनियों ने उसके बचे हुए पल्प का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पाद बनाने के लिए कर रहे हैं, जैसे: अल्टरनेटिव फ्लोर या मिक्स आदि।

इसे भी पढ़ें: Year Ender: साल 2022 में इन फूड्स का रहा ट्रेंड, जानिए आप भी

हेल्दी पास्ता के ऑप्शन आएंगे पसंद

पास्ता किसे पसंद नहीं होता। आप में से कई लोगों के लिए यह एक कंफर्ट फूड होगा। लेकिन मैदे से बना पास्ता हेल्दी नहीं होता तो फिर 2023 में यह क्यों ट्रेंड करेगा? आपको बता दें कि अब पास्ता को हेल्दी बनाया जाएगा और यही लोग पसंद भी करने लगे। वेजी मेड पास्ता आपके पास्ता का एक हेल्दी क्लासिक ऑल्टरनेटिव होगा। उपभोक्ता ट्रेडिशनल पास्ता (दाल पास्ता रेसिपी) की जगह चिकपी पास्ता को पसंद कर रहे हैं और 2023 में यह बड़े स्तर पर देखा जा सकता है।

कोरियन फूड्स की छाई रहेगी दीवानगी

korean food trend in

पिछले काफी समय से भारतीय ऑडियंस पर के-पॉप का भूत सवार हुआ है। यह दीवानगी सिर्फ गानों में ही नहीं, बल्कि शोज, फिल्में, फैशन और तो और फूड ऑप्शन में भी देखी गई। पहले जहां लोग सिर्फ जापानी सुशी खाते थे, वहीं अब कोरियाई फूड आइटम्स ने भारतीय बाजार में एक पकड़ बना ली है। कोरियन किंबाप, रामेन, राइस केक, किमची आदि लोगों की पसंद में शुमार हो गई है। साल 2023 में भी कोरियाई खानपान हमारी सभ्यता का एक अहम हिस्सा बनकर उभर सकता है।

खजूर से मिलेगी मिठास

क्या आपको भी फूड बाजार में कुछ नया और अलग दिख रहा है? अगर नहीं तो चलिए हम बता दें। आने वाले साल 2023 में खजूर भी काफी पसंद किया जाएगा। चूंकि लोगों को मीठा बहुत पसंद है लेकिन उन्हें यह भी पता है कि चीनी खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है, इसलिए वह इसका विकल्प ढूंढ रहे हैं। खजूर से अच्छा विकल्प क्या हो सकता है, क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स हैं जो बिना इंसुलिन बढ़ाए आपको मीठे का आनंद देगा।

इसे भी पढ़ें: Year Ender: आइए जानें इस साल कौन-से फूड रहे टॉप सर्च पर

यॉपोन का बढ़ेगा क्रेज

yaupon caffinated plant

हाल ही में सबसे ज्यादा उभरती सामग्री में से एक यॉपोन उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला कैफीनयुक्त पौधा है। हॉली बुश अपने एनर्जेटिक गुणों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, विशेष रूप से हर्बल चाय सहित पेय पदार्थों में। टी बैग्स और मिश्रणों में Yaupon तेजी से लोकप्रिय हो गया है और आने वाले समय में इसे आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है।

इसके अलावा ऐसे कई फूड ट्रेंड्स हैं जो 2023 में देखने को मिलेंगे। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik, squarespace

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP