Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

3 तरह की स्वादिष्ट चटनियां, जो बढ़ा देती हैं हर खाने का स्वाद

अगर आप भी खाने का जायका बढ़ाना चाहती हैं, तो अब मसालेदार सब्जी या तड़के वाली दाल के अलावा 3 लजीज चटनियां भी तैयार कर सकती हैं। जानिए इन्हें बनाने का सबसे आसान और झटपट तरीका।
Updated:- 2026-08-19, 20:24 IST
image

भारतीय थाली में जब तक चटपटी और टेस्टी चटनी न हो, तब तक खाने का मजा ही नहीं आता है। चटनी न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि भोजन में जान डाल देती है। चटनी पाचन के लिए भी सबसे बेहतरीन विकल्प मानी गई है। अगर आपके घर में भी रोज वही धनिया-लहसुन या लाल मिर्च की चटनी बनाई जाती है, तो इस बार आप 3 अलग-अलग किस्म की चटनियां तैयार कर सकती हैं।

3 लजीज चटनियां और उनकी आसान रेसिपी

अगर आप भी अपने घर के खानपान में कुछ नया और टेस्टी ट्विस्ट जोड़ना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं रसोई में बनने वाली इन तीन स्वादिष्ट चटनियों के बारे में और इन्हें तैयार करने के आसान तरीकों के बारे में -

1. मूंगफली और तिल की सोंधी चटनी

मूंगफली का कुरकुरापन और तिल की सोंधी महक स्वाद को दोगुना कर देती है। आप इन दोनों चीजों से आसानी से टेस्टी और लाजवाब चटनी तैयार कर सकती हैं। दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में इस चटनी को बड़े चाव से खाया जाता है।  

2 - 2026-08-19T201337.752

(image credit: MAGNIFIC)

मूंगफली तिल चटनी के लिए सामग्री -

  • आधा कप मूंगफली दाने
  • दो चम्मच सफेद तिल
  • 4 छोटे चम्मच सूखी लाल मिर्च
  • 5 कली लहसुन
  • स्वादानुसार नमक
  • राई-कढ़ी पत्ता
  • तेल  

यह भी पढ़ें- बिहारी स्टाइल में बनाएं कच्चे केले के छिलके की चटनी, खाने में लग जाएगा स्वाद का तड़का

बनाने की विधि:

मूंगफली और तिल की चटनी को आप डोसा या इडली के साथ खा सकती हैं। इसे बनाने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो करें - 

  • सबसे पहले एक कड़ाही में मूंगफली और तिल लें।
  • दोनों को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  • जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तब इसे मिक्सी में डालकर लाल मिर्च, लहसुन, नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लें।
  • अब एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और उसमें राई व कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं।
  • आपकी सोंधी मूंगफली-तिल की चटनी तैयार है। इसे आप डोसा या इडली के साथ सर्व कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Hari Mirch Gud Ki Chutney: मिर्च गुड़ की ऐसी चटनी जिसके आगे सब्जी का स्वाद लगेगा फीका, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

2. चटपटी और तीखी प्याज की चटनी

प्याज हर खाने को स्वादिष्ट बना देता है। ऐसे में आप घर पर प्याज की टेस्टी चटनी तैयार कर सकती हैं। यह आपके भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी और खाना पचाने में भी मदद करेगी।  

233333333

(image credit: MAGNIFIC)

प्याज की चटनी के लिए सामग्री -

  • दो बड़े कटे हुए प्याज
  • दो टमाटर
  • 3-4 कली लहसुन
  • दो साबुत लाल मिर्च
  • एक चम्मच चना दाल
  • नमक और सरसों का तेल

बनाने की विधि:

प्याज से बनी चटनी न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाएगी, बल्कि यह खाना पचाने में भी मदद करता है। जानें इसे बनाने का तरीका - 

  • एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, उसमें चना दाल डालकर भूनें।
  • जब यह सुनहरी हो जाए, तब इसमें कटा प्याज, लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालें।
  • सभी चीजों को सॉफ्ट होने तक पकाएं।
  • अब टमाटर और नमक डालकर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि टमाटर अच्छी तरह गल जाएं।
  • ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें।
  • आपकी चटनी तैयार है, आप चाहें तो इसमें राई और हींग का तड़का भी लगा सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- बस इन 3 मसालों से बनाएं खट्टी-मीठी चटनी, जानें इसे महीनों तक फ्रिज में स्टोर करने का तरीका

3. सेहत और स्वाद से भरपूर अदरक-लहसुन की चटनी

अगर आपको अदरक और लहसुन दोनों बहुत पसंद हैं, तो आपके लिए यह चटनी बेस्ट रहेगी। गुणों से भरपूर यह चटनी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है।  

1 - 2026-08-19T201340.044

(image credit: MAGNIFIC)

अदरक-लहसुन चटनी बनाने के लिए सामग्री -

  • आधा कप छिला हुआ लहसुन
  • 2 इंच अदरक का टुकड़ा
  • दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच अमचूर पाउडर
  • एक चम्मच जीरा
  • नमक और सरसों का तेल 

यह भी पढ़ें- भारत के इन राज्‍यों में बड़े चाव से खाई जाती है लाल चींटी की चटनी, म‍िल चुका है GI Tag

बनाने की विधि: 

अदरक की चटनी को आप घर पर कम समय में आसानी से कुछ सामग्री का इस्तेमाल कर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। जैसे - 

  • सबसे पहले मिक्सी में अदरक, लहसुन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें।
  • अब एक पैन में दो बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म करें और इसमें पिसा हुआ पेस्ट डाल दें।
  • इसे धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक कि तेल अलग न होने लगे।
  • अब आखिर में अमचूर पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें।
  • आपकी चटनी बनकर तैयार है। इसे आप पूरी या पराठे के साथ मजे से खा सकती हैं।

अगर आप भी रोज एक ही जैसी चटनी खाकर बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं, तो मूंगफली-तिल, प्याज और अदरक-लहसुन की ये तीनों पारंपरिक चटनियां कम समय में घर पर आसानी से बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
भारतीय खाने में चटनी का क्या महत्व है और यह स्वाद कैसे बढ़ाती है?
चटनी खाने में तीखा, खट्टा और मीठा स्वाद जोड़ती है, जिससे भोजन का जायका भी तुरंत बढ़ जाता है और पाचन भी बेहतर रहता है।
 क्या चटनी को कई दिनों तक ताजा और खाने योग्य स्टोर करके रखा जा सकता है?
हां, एयरटाइट कांच के जार में रखकर और थोड़ा सा सिरका या तेल मिलाकर चटनी को हफ्ते भर या उससे ज्यादा समय तक फ्रिज में ताजा रखा जा सकता है।
 हरा धनिया और पुदीने की चटनी को काला पड़ने से बचाने के लिए क्या करें?
चटनी पीसते समय उसमें 2-3 बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes) या थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें, इससे चटनी का रंग हमेशा एकदम हरा बना रहता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।