बिहारी स्टाइल में बनाएं कच्चे केले के छिलके की चटनी, खाने में लग जाएगा स्वाद का तड़का

Banana Peel Chutney Recipe: अगर आप आज के खाने के साथ अलग तरह की चटनी बनाना चाहती हैं, तो एक बार कच्चे केले के छिलके की चटनी जरूर ट्राई करें। यह खाने के स्वाद को दोगुना कर देगा। नीचे लेख में इसे बनाने की आसान रेसिपी।
Updated:- 2026-04-12, 08:25 IST
banana peel chutney recipe

अक्सर हम कच्चे केले की सब्जी या कोफ्ते तो चाव से खाते हैं, लेकिन छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। क्या आपको पता है कि इन छिलकों से स्वादिष्ट चटनी भी बनाई जा सकती है? यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि फाइबर और पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। सरसों के तेल की तीखी खुशबू और लहसुन-मिर्च का देसी तड़का इस चटनी को साधारण से खास बना देता है। अगर आप भी खाने के साथ कुछ अलग और नई चटनी बनाना चाहती हैं, तो एक बार केले के छिलके की चटनी जरूर बनाएं। नीचे लेख में जानें इसे बनाने की रेसिपी।

कच्चे केले के छिलके की चटनी रेसिपी Recipe Card

कच्चे केले के छिलके की चटनी रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 2- कच्चे केले
  • 1 मध्यम- आकार का प्याज
  • कटा हुआ
  • 4–5- लहसुन की कलियां
  • 1 इंच- अदरक
  • 1–2- हरी मिर्च
  • कटी हुई
  • 1- सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच- जीरा
  • 2–3 बड़े चम्मच- सरसों का तेल
  • नमक-स्वादानुसार
  • ताजा हरा धनिया
  • एक मुट्ठी
  • 1- नींबू का रस
  • थोड़ा सा- सरसों का तेल

Step

  1. Step 1:

    कच्चे केलों को प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं।

  2. Step 2:

    छिलकों को गूदे से अलग कर लें। गूदे का इस्तेमाल सब्जी, कोफ्ता या टिक्की बनाने के लिए करें।

  3. Step 3:

    छिलकों को ठंडा होने दें, फिर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  4. Step 4:

    एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें।

  5. Step 5:

    इसमें जीरा, कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालें।

  6. Step 6:

    खुशबू आने तक इसे भूनें।

  7. Step 7:

    अब कटे हुए उबले केले के छिलके डालें। ऊपर से नमक छिड़कें और कुछ मिनटों तक भूनें।

  8. Step 8:

    इसके बाद एक मुट्ठी ताजा हरा धनिया डालें, फिर आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।

  9. Step 9:

    फिर सभी चीजों को पीसकर एक मुलायम चटनी बना लें।

  10. Step 10:

    आखिर में नींबू का रस और थोड़ा सा कच्चा सरसों का तेल डालें।

  11. Step 11:

    इसे रोटी, चावल के साथ या किसी भी भोजन के साथ साइड डिश की तरह सर्व करें।

कच्चे केले के छिलकों की चटनी बनाने की विधि

kache-kele-ke-chilke-ki-chutney-recipe-inside_4

  • कच्चे केलों को प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं।
  • छिलकों को गूदे से अलग कर लें। गूदे का इस्तेमाल सब्जी, कोफ्ता या टिक्की बनाने के लिए करें।
  • छिलकों को ठंडा होने दें, फिर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। इसमें जीरा, कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालें।
  • खुशबू आने तक इसे भूनें।
  • अब कटे हुए उबले केले के छिलके डालें। ऊपर से नमक छिड़कें और कुछ मिनटों तक भूनें।
  • इसके बाद एक मुट्ठी ताजा हरा धनिया डालें, फिर आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  • फिर सभी चीजों को पीसकर एक मुलायम चटनी बना लें।
  • आखिर में नींबू का रस और थोड़ा सा कच्चा सरसों का तेल डालें।
  • इसे रोटी, चावल के साथ या किसी भी भोजन के साथ साइड डिश की तरह सर्व करें।

केले के छिलकों से बनी चटनी को कैसे स्टोर करें?

  • चटनी को हमेशा कांच के साफ और सूखे जार में रखें।
  • प्लास्टिक के डिब्बे में रखने से इसका स्वाद बदल सकता है।
  • इस चटनी को बाहर रखने के बजाय फ्रिज में रखें।
  • फ्रिज में यह 3 से 4 दिनों तक बिल्कुल ताजी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें-  Pudina Chutney Recipe: एक बार बना ली यह चटपटी चटनी, तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले; देखें बनाने का तरीका

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।