Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:34 PM IST

बस इन 3 मसालों से बनाएं खट्टी-मीठी चटनी, जानें इसे महीनों तक फ्रिज में स्टोर करने का तरीका

यह लेख केवल 3 मुख्य मसालों से झटपट खट्टी-मीठी चटनी बनाने की विधि बताता है। साथ ही, इसे महीनों तक फ्रिज में सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण स्टोरेज टिप्स भी साझा करता है।
Updated:- 2026-06-16, 13:50 IST
image

किचन में खाने का स्वाद तब तक अधूरा रहता है, जब तक थाली में तीखी या खट्टी-मीठी चटनी न परोसी जाए। अमूमन महिलाएं घर पर इमली की चटनी बनाती हैं, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती है, लेकिन आज हम आपको सिर्फ 3 मुख्य मसालों से बनने वाली ऐसी लाजवाब खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो मिनटों में तैयार हो जाती है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खट्टी मीठी चटनी कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

चटनी कैसे बनाएं?

अमचूर पाउडर, गुड़, काला नमक, तड़के के लिए- एक छोटा चम्मच घी और आधा चम्मच साबुत जीरा, पानी।

1 - 2026-06-16T132625.720

खट्टी-मीठी चटनी कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें एक छोटा चम्मच घी डालकर उसमें जीरा डालें और उसे अच्छी तरह चटकने दें।
  • जब जीरा भुन जाने के बाद कड़ाही में लगभग एक से डेढ़ कप पानी डालें। अब इसी पानी में अमचूर पाउडर, स्वाद के अनुसार काला नमक और कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें।

इसे भी पढ़ें - आप भी महीनों तक उठाना चाहते हैं लीची का लुत्फ? अभी से बनाकर रख लें ये 2 चीजें

  • चम्मच की मदद से सभी चीजों को पानी में अच्छी तरह मिला लें ताकि अमचूर की गांठें न बनें। अब गैस की आंच को मध्यम करें और चटनी में एक उबाल आने दें।
  • जब चटनी उबलने लगे, तो इसे धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं। जैसे ही गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और चटनी चमकदार दिखने लगे, गैस बंद कर दें। ठंडी होने के बाद यह और गाढ़ी हो जाएगी।

2 - 2026-06-16T132629.982

महीनों तक फ्रिज में स्टोर करने का सीक्रेट तरीका

  • चटनी को कड़ाही से तभी निकालें जब वह कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडी हो जाए।
  • गर्म चटनी को बंद करने से उसमें भाप का पानी बन जाता है, जिससे फंगस लगने का डर रहता है।
  • चटनी को हमेशा कांच के साफ और सूखे एयरटाइट जार में ही स्टोर करें। 
  • प्लास्टिक या स्टील के बर्तनों में खट्टी चीजें रखने से उनका स्वाद बदल सकता है।
  • जब भी फ्रिज से चटनी निकालनी हो, हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। नमी या पानी की एक बूंद भी चटनी को जल्दी खराब कर सकती है।

इसे भी पढ़ें - पोहे के ये लाजवाब अप्पे ट्राई किए हैं? नोट कर लें यह आसान रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।