वीकेंड पर दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों का नजारा होता है शानदार, बच्चों के साथ जा सकती हैं आप

Weekend Activities in Delhi: रविवार के दिन आप बच्चों के लिए पिकनिक भी प्लान कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना होगा, आप घर से खाने-पीने की अच्छी चीजें बनाकर कहीं बाहर समय बिता सकती हैं।
delhi places to visit on sunday with friends

Family Friendly Places Delhi:रविवार के दिन ही माता-पिता को अपने बच्चों के साथ घूमने का मौका मिलता है। वर्किंग पेरेंट्स के लिए वीकेंड का दिन खास होता है। माता-पिता अगर दोनों लोग वर्किंग हैं, तो पूरे हफ्ते वह थकान की वजह से अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते, इससे उनके बीच रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए, अगर आप बच्चों के साथ घूमने-फिरते हैं और समय बिताते हैं, तो इससे उन्हें आप समझ भी पाते हैं और उनके दिल के करीब भी रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड पर उनके साथ घूमने जा सकती हैं।

इंडिया गेट पर प्लान करें पिकनिक (Best Weekend Destinations in Delhi

रविवार के दिन इंडिया गेट पर अच्छी चहल-पहल होती है। यहां आप अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक प्लान कर सकती हैं। इस जगह की खासियत यह है कि यहां आपको बच्चों के खेलने के लिए अच्छा स्पेस मिल जाएगा। इंडिया गेट के आस-पास खुला पार्क है, जहां खाने-पीने की चीजें भी मिलती हैं। आप अपने साथ घर से टेस्टी कुछ बनाकर भी ले जा सकती हैं। शाम के समय यह जगह रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता है। आप शाम के समय यहां बच्चों के साथ जा सकती हैं।यहदिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एकहै।

delhi places to visit on sunday with friends1

दिल्ली चिड़ियाघर

बच्चों के साथ आप दिल्ली चिड़ियाघर भी जा सकती हैं। उनके साथ समय बिताने के लिए जगह अच्छी है। दिल्ली का नेशनल जूलॉजिकल पार्क इस समय सबसे ज्यादा सुंदर और हरा-भरा है। क्योंकि, बारिश की वजह से पौधे हरे-भरे हो गए हैं। यहां आपका बच्चों के साथ कैसे पूरा दिन निकल जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। वीकेंड पर यहां आपको भीड़ भी देखने को मिलेगी। यह रविवार के दिन काफी चहल-पहला वाली जगह बन जाती है।यहयहबच्चों के साथ के घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

delhi places to visit on sunday with friends5

कुतुब मीनार

बच्चों को खुली जगहों पर घूमना पसंद होता है। वह ऐसी जगहों पर अपना पूरा दिन खेलने में बिता सकते हैं। इसलिए अगर आप छोटे बच्चों के साथ बाहर घूमने निकली हैं, तो आपको ऐतिहासिक जगहों के साथ-साथ खुले मैदानी जगहों पर जाना चाहिए। कुतुब मीनार में दिल्ली की ऐसी ही जगहों में से एक है। यह एक बड़े हरे-भरे क्षेत्र में फैला हुआ है। इसलिए, अगर आप बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपको रविवार के दिन यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Fun Places in Delhi: दिल्ली में शाम के समय बच्चों के साथ घूमना है, तो इन जगहों पर ले जाएं

delhi places to visit on sunday with friendsss

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP