Fun Places in Delhi: दिल्ली में शाम के समय बच्चों के साथ घूमना है, तो इन जगहों पर ले जाएं

दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने के लिए आपको चहल-पहल वाली जगहों पर जाना चाहिए। ऐसी जगहों पर बच्चों का मन भी लगा रहता है और टाइम का पता भी नहीं चल पाता। अक्सर माता-पिता बच्चों के साथ वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन हर वीकेंड शहर में उन्हें किसी नई जगह पर लेकर जाना संभव नहीं है। इसलिए वह किसी ऐसी सस्ती जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, जहां बच्चों को ज्यादा समय बिताने का मौका मिल जाए और उन्हें भी अच्छा लगे। अगर आपको बच्चों को घुमाने के लिए अच्छी जगह नहीं मिल रही है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की वीकेंड पर आ उन्हें किस तरह की जगहों पर घुमाने ले जा सकते हैं।
दिल्ली में शाम के समय जाएं पार्क घूमने (Places Of Fun For Kids In Delhi NCR)

बच्चों के साथ शाम के समय घूमने के लिए पार्क से अच्छी जगह और क्या हो सकती है। बच्चे भी चाहते हैं कि माता-पिता उनके साथ पार्क में खेले और समय बिताएं। इसलिए वीकेंड पर आप कहीं नहीं जा पा रहे हैं, तो पार्क ही चले जाएं। दिल्ली में कई ऐसी पार्क हैं, जो बिना किसी एंट्री फीस के यात्रियों को समय बिताने का मौका देते हैं। यहां आप बच्चों के साथ घंटों समय बिता सकते हैं। पार्क में खेलने से बच्चे नए दोस्त बनाते हैं।
- कहां घूमने जाएं- नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, मिलेनियम इंडिया गेट पार्क, गुलाबी बाग पार्क और बुद्ध जयंती पार्क जैसी कई जगहें जहां आप वीकेंड पर जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से पार्टनर के साथ बनाना है 2 दिनों का ट्रिप प्लान, तो 10 हजार में वीकेंड पर घूम आएं ये 3 जगह
बच्चों को ले जाएं मॉल घुमाने (Fun Places For Kids To Visit in Delhi)

अधिकतर मॉल में किड्स प्ले एरिया जैसे झूले, ट्रैंपोलिन पार्क और गेमिंग जोन के लिए अलग जगह दी गई होती है। अगर वीकेंड पर आप उन्हें किसी मजेदार जगह लेकर जाना चाहते हैं, उन्हें यह जगह पसंद आएगी। बच्चों को अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद आता है, जहां उन्हें तरह-तरह की एक्टिविटी करने को मिलती है। मॉल में वॉक करने और चीज़ें एक्सप्लोर करने से बच्चे नई चीजें देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। यह यह बच्चों के साथ के घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- दिल्ली में अच्छे मॉल- सेलेक्ट सिटी वॉक- साकेत, एंबिएंस मॉल- वसंत कुंज, पेसिफिक मॉल- सुभाष नगर और अंसल प्लाजा- साउथ एक्सटेंशन में घूमने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की इन जगहों पर शाम के समय जाएं पार्टनर के साथ
टूरिस्ट स्पॉट्स पर ले जाएं घुमाने

चहल-पहल वाली जगह चाहिए, तो आप टूरिस्ट स्पॉट्स भी घूमने जा सकते हैं। दिल्ली में ऐसे कई टूरिस्ट स्पॉट है, जो शाम के समय घूमने के लिए अच्छे हैं। यहां की लाइटिंग लोगों को ज्यादा आकर्षित करती है। बच्चों को यहां घूमना अच्छा लगेगा और यहां से वह इतिहास से जुड़ी जानकारी भी ले पाएंगे। यह दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एकहै।
- दिल्ली में फेमस टूरिस्ट स्पॉट- कुतुब मीनार, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, अक्षरधाम मंदिर और लोटस टेंपल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।