Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:51 AM IST

हनीमून के लिए मात्र 30 हजार रुपये का है बजट, तो इस तरह कम बजट में प्लान करें 5 दिनों का ट्रिप

शादी पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद कई कपल्स हनीमून पर जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। उन्हें लगता है कि एक पार्टनर के साथ एक ट्रिप पर जाना भी उन्हें महंगा पड़ जाएगा।   
Updated:- 2024-05-24, 15:28 IST
plan  days honeymoon trip

भारत में कई ऐसे कपल्स होंगे, जो शादी के बाद घूमने का प्लान नहीं बनाते। इसका पहला कारण यह होता है कि उन्होंने शादी में उन्होंने बहुत ज्यादा खर्चा कर लिया होता है। शादी के खर्चे के बाद हनीमून का खर्चा उठाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। उन्हें लगता है कि कहीं भी घूमने जाएंगे, तो 50 हजार के नीचे खर्चा नहीं आएगा। लेकिन आप गलत है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे शादी के बाद आपको हनीमून पर जाने के लिए खर्चे की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। 

कम बजट में हनीमून ट्रिप प्लान कैसे करें?

Honeymoon trip planing hacks

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने शहर या गांव से 400 से 500 किमी की दूरी पर घूमने के लिए लोकेशन का चुनाव करना होगा। अगर कम दूरी पर स्थित किसी जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो ट्रैवल का खर्च ज्यादा नहीं आएगा। 
  • कई लोगों को लगता है कि हनीमून का मतलब केवल बड़ी जगहों पर घूमने जाना होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। हनीमून का मतलब अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताना होता है। इस ट्रिप पर उनके साथ परिवार का कोई नहीं होता। उन्हें अपने पार्टनर को समझने का मौका मिलता है। इसलिए आप हनीमून के लिए सस्ती जगह पर जाने का प्लान बनाएं
  • कम खर्चे में ट्रिप प्लान करना है, तो सबसे जरूरी है कि आप ट्रेन से ट्रैवल करें। इसमें आप कम खर्चे में लंबी दूरी की यात्रा तय कर सकते हैं। 
  • ऐसी जगहों पर घूमने जाएं, जहां घूमने के लिए आपको सस्ते साधन मिले। यहां आप घूमने के लिए रिक्शा ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- हनीमून के लिए अच्छी हैं बेंगलुरु के पास ये 3 जगह, यहां जून महीने में भी मिलेगा अच्छा मौसम

Honeymoon trip planing hack

  • आप चाहें, तो घूमने के लिए स्कूटी या रेंट बुक कर सकते हैं। एक दिन के लिए स्कूटी रेंट पर आपको हर शहर में 700 से 800 रुपये में मिल जाएगी। इस तरह आपको घूमने के लिए कैब और रिक्शा पर खर्चा नहीं करना पड़ेगा। 
  • खाने का खर्च कम करने के लिए आप अपने साथ कुछ ऐसी चीजें ले जा सकते हैं, जो खराब न हो। इसके अलावा होटल में खाना बुक करने के बजाय आप, छोटे ढाबे और स्टॉल से खाना खा सकते हैं। इसमें 5 दिनों का खाने का खर्च 8 हजार रुपये तक आएगा। 
  • महंगे होटल खरीदने की बजाय आप हनीमून के लिए सस्ते होटल का चयन कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि हनीमून पर अच्छे होटल में रात गुजारे, लेकिन बजट कम है, तो आप 5 दिनों में से किसी 1 दिन के लिए अच्छा होटल कर सकते हैं। 
  • बचे हुए 4 दिन आप 1500 से 2000 रुपये के बजट में रात गुजारें। 
  • ट्रिप के दौरान आप कैंपिंग भी कर सकते हैं। एडवेंचर के साथ-साथ आपको कुछ अलग करने का मौका मिलेगा। कैंपिंग करने पर 2 लोगों का एक रात का खर्च 2 हजार रुपये तक आता है। 

इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।