दिल्ली में दिवाली पर सबसे बड़ा मेला लगने जा रहा है। अगर आप इस दिवाली बच्चों को कहीं लेकर जाना चाहती हैं, तो मेला घूमने का प्लान कर सकती हैं। दिल्ली में दिवाली का मेला हर साल लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनता है। इस बार भी दिवाली मेले की तैयारी अच्छी की गई है। दिवाली पर लगने वाले मेला की सबसे खास बात यह होती है कि उसकी सजावट और रोशनी लोगों को आकर्षित करती है। बच्चों के लिए यह सब बेहद आकर्षक होता है और वे इन रोशनी और सजावट में घंटों समय बिता सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में लगने जा रहे मेला के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह मेला कब से शुरू हो रहा है और आप कैसे यहां पहुंच सकती हैं, इसके बारे में भी हम विस्तार से जानकारी देंगे।
सूरजकुंड मेला, अगर अभी तक देखने का मौका नहीं मिला है, तो दिवाली से पहले जाने का प्लान कर सकती हैं। सूरजकुंड मेला में दिवाली के खूबसूरत सजावटी सामान से लेकर झूले भी लगे हैं। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी इसमें शामिल होने आ रहे हैं। यहां आपको देश के अलग-अलग शहरों का पारंपरिक भोजन भी खाने का मौका मिलेगा।
नोएडा में दिवाली मेला में शामिल होना चाहती हैं, तो आप नोएडा हाट जा सकती हैं। यहां दिवाली की सजावट की यूनिक चीजें रखी गई हैं। यहां मेला 11 से 17 अक्टूबर 2025 तक चलने वाला है। इसलिए आप 17 अक्टूबर तक यहां कभी भी जा सकती हैं। अगर आप बजट में खूबसूरत हैंडलूम और मिट्टी के बर्तन लेना चाहती हैं, तो यहां जाने का प्लान कर सकती हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार दिवाली मेला का आयोजन हो रहा है। 15 अक्टूबर यानी आज पंचतत्व का दिवाली मेला लगा है। यह मेला शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाला है। आप अपने परिवार के साथ यहां जाने का प्लान कर सकती हैं। मेले में इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स और हैंडमेड क्राफ्ट्स से सजाया गया है। इसकी खूबसूरती की बात करें, तो यह जगह फोटो और रील्स बनाने के लिए आपको पसंद आएंगी। यहां आप खूबसूरत चीजों की शॉपिंग भी कर सकती हैं। कपड़े, ज्वेलरी, एक्सेसरीज और स्वादिष्ट खाने-पीने के स्टॉल भी सजाए गए हैं। दिवाली पर बच्चों के साथ जाने के लिए अच्छी जगह है।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या-वाराणसी ही नहीं, इन जगहों से भी है भगवान राम और माता सीता का कनेक्शन, दीपावली पर बना लें घूमने का प्लान
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।