Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:33 AM IST

Deepawali Long Weekend: दीपावली पर पड़ रही लंबी छुट्टि‍यों में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट हैं भारत की ये 5 जगहें, तुरंत बुक करा लें ट‍िकट

दीपावली का त्‍योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस द‍िन पूरा देश दीयों और लाइटों की रोशनी में नहाया हुआ नजर आता है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां दीपावली की रौनक देखने लायक होती है। इस बार तो छुट्ट‍ियां भी लंबी पड़ रही हैं। ऐसे में आप अगर अलग अंदाज में दीपावली मनाना चाहती हैं, तो भारत की ये जगहें आपके ल‍िए बेस्‍ट हैं।
Updated:- 2025-10-14, 16:01 IST
image

दीपावली का त्‍योहार बेहद खास होता है। ये रोशनी, खुशियों और मिलन का त्‍योहार है। हर साल लोग इस दिन घर को लाइटों और दीयों से सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और अपनों के साथ फेस्‍ट‍िवल सेल‍िब्रेट करते हैं। इस बार द‍िवाली पर लंबी छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में अगर आपको घूमने का शौक है, तो इस बार आप पर‍िवार के साथ घूमने की भी प्‍लानिंग कर सकती हैं।

दरअसल, दीपावली पर पड़ रहे लंबे वीकेंड पर आप कुछ दिन का ब्रेक लेकर एक छोटी ट्रिप एंजॉय कर सकती हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां दीपावली का त्‍योहार खास तरीके से मनाया जाता है। साथ ही अगर आप चाहें तो ह‍िल स्‍टेशन भी जा सकती हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां दीपावली का माहौल देखने लायक होता है।

deepawali

अयोध्या, उत्तर प्रदेश

द‍ीपावली का त्‍योहार हो और अयोध्‍या का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। असली दीपावली का जश्न तो अयोध्या में ही देखने को म‍िलता है। भगवान राम के 14 साल के वनवास के बाद यहीं लौटने पर पहली बार दीपावली मनाई गई थी। आज भी अयोध्या में दीपोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लाखों दीयों से सजा सरयू घाट और राम की पैड़ी का नजारा देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है। पूरा शहर सुनहरी रोशनी में नहाया हुआ लगता है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या-वाराणसी ही नहीं, इन जगहों से भी है भगवान राम और माता सीता का कनेक्‍शन, दीपावली पर बना लें घूमने का प्लान

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

दीपावली के मौके पर स‍िर्फ अयोध्‍या ही नहीं, बल्‍क‍ि वाराणसी की रौनक भी देखने लायक होती है। घाटों पर जलते दीपक, गंगा आरती की आवाज और रंगोली से सजे मंदिर मन को सुकून देते हैं। दीपावली के कुछ दिन बाद ही यहां पर देव दीपावली मनाई जाती है। इस दौरान गंगा के घाटों पर लाखों दीप जलाए जाते हैं।

उदयपुर, राजस्‍थान

अगर आप राजसी अंदाज में दीपावली का त्‍योहार मनाना चाहती हैं, तो उदयपुर एक बेहतरीन जगह है। पिछोला झील और सिटी पैलेस रात में लाइट्स से जगमगाते हैं। झील किनारे डिनर करना और बाजारों से खरीदारी करना दीपावली ट्रिप को खास बना देता है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड का ऋषिकेश भी क‍िसी स्‍वर्ग से कम नहीं है। शांति और सुकून भरी दीपावली ट्रिप प्लान करनी है तो आप ऋषिकेश जा सकती हैं। गंगा किनारे दीपों की रोशनी में आरती देखना आपको एक अलग ही अनुभव देगा।

deepawali long weekend trip plan (1)

जयपुर, राजस्‍थान

पिंक सिटी कहे जाने वाला जयपुर दीपावली के मौके पर सुनहरे रंग में रंगा नजर आता है। पूरे शहर में लाइट्स और सजावट का ऐसा नजारा देखने काे म‍िलता है कि सड़कों पर घूमना ही एक अनुभव बन जाता है।

इसे भी पढ़ें: Diwali Calendar 2025: धनतेरस से भाईदूज तक, दीपोत्सव के सभी पर्वों का पूरा कैलेंडर और शुभ मुहूर्त यहां जानें

इस दिवाली सिर्फ घर ही नहीं, अपनी यादों को भी रोशनी से भर दीजिए। चाहे आपको पहाड़ों की शांति चाहिए या शहरों की रौनक, भारत की ये जगहें दिवाली ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI-Generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।