Mon Oct 5, 2026 | Updated 08:51 PM IST

Surajkund Mela 2025 Date: जानें किस दिन से लगने जा रहा है सूरजकुंड मेला? टाइमिंग से लेकर टिकट तक यहां जानें पूरी डिटेल्स !

Surajkund Mela 2025 Date, Timing And Ticket: यदि आप भी हर साल लगने वाले सूरजकुंड मेले का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए जान लेते हैं इस साल सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2025 किस तारीख से शुरू होने जा रहा है। इसकी टाइमिंग और टिकट की कीमत क्या रहेगी।
Updated:- 2025-02-01, 18:20 IST
Crafts Mela India

भारत का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय शिल्प मेला 2025 (Surajkund International Crafts Mela 2025) हर साल आयोजित होता है। यह हरियाला जिले के फरीदाबाद में लगता है। इस मेले में देश के अलग-अलग कोनों से शिल्पकार, कलाकार और हथकरघा बुनकर आदि इस मेले में स्टॉल लगाते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़े क्राफ्ट मेला हैं। जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी अनेकों मेहमान आते हैं। हर साल फरवरी महीने में इस शिल्प मेला का आयोजन होता है।

इस मेले में आपको भारतीय संस्कृति की विरासत एक साथ देखने को मिलती हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से आए शिल्पी इस मेले में अपना कला का प्रदर्शन करते हैं। यहां आपको कपड़ों से लेकर हैंडी क्राफ्ट का सामान, डेकोरेशन की चीजें और कल्चरल डांसिंग एक्टिविटी समेत तरह-तरह की स्वादिष्ट खाने-पीने की भी चीजें मिलेंगी। हर साल सूरजकुंड मेले में हजारों लोग पहुंचते हैं। इस मेले को हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इसके अलावा सूरजकुंड मेले में कई कलाकार भी अपनी परफॉर्मेंस मंच पर पेश करने आते हैं। ऐसे में आप यहां के ही छत के नीचे सभी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस साल 38वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला लगने जा रहा है। पहली बार यह साल 1987 में लगा था।

सूरजकुंड मेला कब से होगा शुरु?

surajkund mela 2025

आपको जानकारी के लिए बता दें इस साल सूरजकुंड मेला 2025, 7 फरवरी से लगने जा रहा है, जो कि 23 फरवरी तक चलेगा। इस अवधि के दौरान आप इस हेंडीक्राफ्ट मेले में जा सकते हैं। हरियाणा और दिल्ली के बॉर्डर पर होने की वजह से दोनों ओर की जनता यहां बड़ी संख्या में पहुंचती है। वीकेंड पर थोड़ी भीड़ ज्यादा होती है।

ये भी पढ़ें: Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान फरवरी में हो गया है खुलने को तैयार, जानें कब और कहां से बुक कर सकते हैं टिकट

सूरजकुंड मेला टाइमिंग और टिकट कीमत

surajkund mela 2025 timing

वहीं इस मेले में एंट्री लेने के लिए आपको टिकट लेनी पड़ती है। साथ ही, इसके खुलने और बंद होने की टाइमिंग भी निश्चित होती है। आपको बता दें इस साल सूरजकुंड मेले में प्रवेश टिकट की कीमत आम दिनों में 120 और वीकेंड पर बढ़कर यह 180 तक जा सकती है। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है। ऑनलाइन टिकट आप दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की सारथी ऐप से ली जा सकती है। ऑफलाइन टिकट आपको मेले के एंट्री गेट पर बने टिकट काउंटर पर मिल जाएगी। सूरजकुंड मेले के टाइमिंग सुबह 10 बजे से रात 7 बजे तक रखी गई है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन से भी टिकट ली जा सकती है। इस बार मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश थीम स्टेट हैं। बताया जा रहा वीक डेज पर स्टूडेंट्स और वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट दी जा सकती है।

सूरजकुंड मेला कैसे पहुंचे ?

सूरजकुंड मेले में आप बस, मेट्रो, टैक्सी और अपने पर्सनल व्हीकल से भी पहुंच सकते हैं। सूरजकुंड मेले के सबसे नजदीक बदरपुर मेट्रो (वायलेट लाइन) है। मेट्रो से उतरने के बाद आप ऑटो या ई-रिक्शा के माध्यम से मेले में पहुचें। 

ये भी पढ़ें: Siddhivinayak Temple Mumbai: सिद्धिविनायक मंदिर से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।