15 अगस्त पर देश की राजधानी दिल्ली का नजारा पूरे देश में सबसे अलग और सुंदर होता है। क्योंकि इस मौके पर दिल्ली के प्रमुख स्थलों जैसे इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को इस दिन विशेष रूप से सजाया जाता है।
रात के समय इन स्थानों की रोशनी अद्भुत दिखती है। लेकिन दिन में भी यह जगह पूरे जोश से भरी होती है। दिल्ली में 15 अगस्त के दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। दिल्ली के मॉल, रेस्तरां और होटल में भी लोगों को ऑफर मिलते हैं। यह दिन परिवार और दोस्तों के साथ बाहर जाने और खाने-पीने का आनंद लेने का सबसे अच्छा अवसर होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली की कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे।
संजय वन
View this post on Instagram
अगर आप 15 अगस्त पर कम भीड़ वाली जगह ढूंढ रहे हैं, तो परिवार के साथ संजय वन में समय बिताने जाएं। यह पूरी तरह से ग्रीनरी से भरा हुआ है। इस दिन लगभग हर कोई लाल किला और इंडिया गेट जैसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, इसलिए संजय वन में आपको भीड़ ज्यादा देखने को नहीं मिलेगी। । यहां आप प्रकृति के बीच शांति से समय बिता सकते हैं। आप यहां एक दिन का पिकनिक मनाने बच्चों के साथ जाएं।
- कैसे जाएं- दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की कई बसें संजय वन के आसपास के क्षेत्रों तक जाती हैं।
- अगर आप कैब या अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे हैं, तो आप सीधे गूगल मैप्स का उपयोग करके संजय वन की लोकेशन सेट कर सकते हैं।
- संजय वन के सबसे पास का मेट्रो स्टेशन कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन है, जो येलो लाइन पर स्थित है। मेट्रो स्टेशन से संजय वन लगभग 3-4 किलोमीटर की दूरी पर है।
नेहरू पार्क
स्वतंत्रता दिवस के दिन नेहरू पार्क जाना भी अच्छा होगा। क्योंकि यहां भी आपको ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। पार्क के केंद्र में पंडित जवाहरलाल नेहरू की एक विशाल प्रतिमा है, जो उनके योगदान और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्व को दर्शाती है। 15 अगस्त पर यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ एक दिन का पिकनिक प्लान करें। नेहरू पार्क चाणक्यपुरी में स्थित है
- कैसे जाएं- नेहरू पार्क का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन रायसीना रोड (Lok Kalyan Marg) मेट्रो स्टेशन है, जो येलो लाइन पर स्थित है। मेट्रो स्टेशन से नेहरू पार्क लगभग 2-3 किलोमीटर की दूरी पर है।
- यहस्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
लोधी गार्डन
बच्चों के साथ घूमने के लिए दिल्ली में लोधी गार्डन भी बेस्ट है। आप उन्हें किसी भीड़-भाड़ वाली जगह घुमाने लेकर जाने की बजाय लोधी गार्डन ले जा सकते हैं। यह गार्डन लगभग 90 एकड़ में फैला हुआ है और यहां हरे-भरे लॉन, फूलों की क्यारियां, और सुंदर पेड़-पौधे हैं। लोधी गार्डन में विभिन्न प्रकार के पक्षियों का बसेरा है, इसलिए यह पक्षी प्रेमियों को भी यह जगह पसंद आएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों