नोएडा में 15 अगस्त पर बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर जाएं, सेव करके रख लें यह आर्टिकल

भारत में जन्मे लोगों को भाग्यशाली होने का अहसास होता होगा, क्योंकि यहां अलग-अलग भाषाएं, धर्म, संस्कृति और रीति-रिवाज के लोग मिलकर रहते हैं। हमारे देश के हर राज्य में कुछ न कुछ नया जरूर आपको देखने को मिलेगा। इसके अलावा हमारे देश में अनगिनत ऐतिहासिक इमारतें और मंदिर भी है।
जहां आपको बहुत कुछ जानने का अवसर मिलेगा। 15 अगस्त पर अगर आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो नोएडा की फेमस जगहों पर जा सकते हैं। इन जगहों पर न केवल बच्चों को मजा आएगा, बल्कि उन्हें देशभक्ति और इतिहास के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पार्क, नोएडा
बच्चों को घूमने के लिए ऐसी जगहों पर जाना पसंद होता है,जहां उन्हें खूब मस्ती करने का मौका मिले। 15 अगस्त के दिन लगभग सभी ऐतिहासिक इमारतों पर लोग घूमने जाते हैं, इसलिए वहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है। लेकिन आप बच्चों के साथ नोएडा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पार्क में जा सकते हैं। यह पार्क बच्चों के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतरीन स्थान है। पार्क का नाम भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है।
- पार्क की खासियत- पार्क में झूले, स्लाइड और अन्य खेल की सुविधाएं हैं, जो बच्चों को आकर्षित करती हैं।
- स्वतंत्रता दिवस पर यहां विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाता है,
- लोकेशन- सेक्टर 95, नोएडा
इसे भी पढ़ें- Independence Day: मध्य प्रदेश की इन शानदार जगहों पर 15 अगस्त को सेलिब्रेट करने पहुंचें, कमाल की रौनक मिलेगी
बोटैनिकल गार्डन

देश में लगभग हर जगह आपको बोटैनिकल गार्डन का नाम सुनने को मिलेगा। नोएडा के इस बोटैनिकल गार्डन भी एक खूबसूरत जगह है। एक सुंदर और शांत स्थान है, जहां आप बच्चों के साथ 15 अगस्त के दिन आ सकते हैं। 15 अगस्त के दिन यहां कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इसलिए यहां केवल बच्चे ही नहीं बल्की माता-पिता को भी अच्छा लगेगा।
- लोकेशन- सेक्टर 38ए, नोएडा
- यह स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त के दिन दिल्ली के इंडिया गेट नहीं जाना चाहते हैं, तो बच्चों को इन जगहों पर घुमाने लेकर जाएं
ईशान म्यूजियम ऑफ आर्ट

बच्चों को शान म्यूजियम ऑफ आर्ट में भारतीय कला और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। यह म्यूजियम बच्चों को भारतीय इतिहास, कला और शिल्प के बारे में बेहतर जानकारी देता है। 15 अगस्त के अवसर पर यहां तरह-तरह के आर्ट गैलरी और वर्कशॉप आयोजित किए जाते हैं। यहां बच्चे अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ा सकते हैं और नई चीजें सीख सकते हैं।
- स्थान: सेक्टर 6, नोएडा
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।