दीपिका पादुकोण अगर अपनी डाइटिंग से किसी एक चीज के लिए कॉम्परमाइज करती हैं तो वह है, गोली भाजी। गोली भाजी दीपिका की फेवरेट डिश है जो वे किसी भी जगह और किसी भी समय खा सकती हैं। वह अपनी डाइटिंग से कभी छेड़छाड़ नहीं करती हैं। लेकिन गोली भाजी एक ऐसी डिश है जो दीपिका पादुकोण किसी भी वक्त खा सकती हैं। कई बार तो वे इसकी फोटो भी अपने सोशल अकाउंट में शेयर कर देती हैं।
गोली भाजी
गोली भाजी मैसूर का स्थानीय डिश है जिसे मैंगलोर बोंडा भी कहते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है और यह हेल्दी होती है। इसे मैंगलोर भाजी या मैंगलोर बोंडा भी कहते हैं। इसे कई जगहों पर मैसूर बोंडा भी कहते हैं। दीपिका को इसका गोली भाजी वाला नाम ज्यादा पसंद है। (Read More:डोसा बनाने की तैयारी में लगते हैं 14 घंटे, लेकिन 10 मिनट में बन जाता है डोसा)
ऑब्जेक्टिव्स
- तैयारी में लगने वाला समय: 3 घंटे
- कुकिंग टाइम: 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए: 4

गोली भाजी बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 कप मैदा
- 1/2 कप दही
- 1 चम्मच जीरा
- 1 छोटी चम्मच चीनी
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 चम्मच चावल का आटा
- स्वादानुसार नमक

गोली भाजी बनाने की विधि
- एक बड़े से बाउल में मैदा लें और उसमें चावल का आटा, जीरा, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं।
- अब इसमें दही डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। गोली भाजी का पेस्ट, डोसा के पेस्ट से ज्यादा मोटा और रोटी के आटे से ज्यादा सॉफ्ट होना चाहिए। अगर इसका पेस्ट पतला होगा तो तेल ज्यादा सोकेगा। अगर पेस्ट पतला हो जाए तो उसमें आप ऊपर से आटा मिला सकती हैं।
- इसे अच्छी तरह से मिलाएं। पेस्ट में गांठ नहीं बननी चाहिए। जब सारी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसे 2-3 घंटों के लिए रख दें।
- अब पेस्ट से गोल-गोल आकार में गोली बना लें और उसे तेल में फ्राई करें। इन्हें मद्धम आंच में ही अच्छी तरह से फ्राई करें।
- जब ये ब्राउन हो जाए तो इन्हें प्लाट में निकाल लें।
गोली भाजी तैयार है। इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों