पार्टनर करती है बार-बार झगड़ा, तो हरियाणा वाले इन जगहों पर कम बजट में ले जाएं घुमाने

कपल्स के बीच में झगड़े का सबसे बड़ा कारण समय हो सकता है। कपल्स एक-दूसरे को पर्याप्त समय और ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अकेला अहसास होने लगता है। लेकिन अगर आप घूमने जाएंगे, तो इससे दोनों को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलता है। 

 

chandigarh to panchkula romantic places to visit with partner near haryana
chandigarh to panchkula romantic places to visit with partner near haryana

अगर रिश्ता पूराना हो जाता है, तो झगड़े होना आम बात होती है। लेकिन ये छोटे-छोटे झगड़े एक दिन किसी बड़ी वजह का कारण बन सकते हैं। इसलिए ऐसी स्थित आने से पहले ही कपल्स को अपने बीच के मनमुटाव को खत्म कर लेना चाहिए। क्योंकि धीरे-धीरे ये छोटी-छोटी चीजें ही कपल्स को अलग होने के लिए मजबूर कर देती है।

अगर आपका भी किसी वजह से आपके पार्टनर के साथ बहुत झगड़ा हो रहा है, तो आपको कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहिए। आप अपने पार्टनर के साथ किसी लंबे ट्रिप पर नहीं जा सकते हैं, तो वीकेंड पर ही घूमने का प्लान बना लें। अगर आप समय-समय पर छोटे-छोटे ट्रिप पर जाते रहेंगे, तो इससे आपके पार्टनर को खास फील होगा। अगर आप हरियाणा से कोई ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के आसपास स्थित कुछ फेमस और सस्ती जगहों के बारे में जानकारी देंगे।

चंडीगढ़

chandigarh romantic palces

अगर छोटा और सुकून भरा ट्रिप प्लान करना है, तो चंडीगढ़ जाने का प्लान बनाएं। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, घूमने के लिए अच्छी और सस्ती जगह है। यहां पहुंचने में आपका समय और खर्चा दोनों बचेगा। साथ ही, आपको अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। चंडीगढ़ का माहौल बेहद शांत और सुरक्षित है, जो इसे कपल्स के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन बनाता है। चंडीगढ़ को गार्डन सिटी भी कहा जाता है। यहां कपल्स सुखना झील, रॉक गार्डन, और रोज़ गार्डन जैसी खूबसूरत जगहों पर सुकून से समय बिता सकते हैं। चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगहें बहुत हैं।

इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पार्टनर के साथ सुखना लेक नहीं इन जगहों पर जाएं घूमने, नजारा देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका

पंचकुला

morni hills

पंचकुला की हरी-भरी वादियां और खूबसूरत पहाड़ियां कपल्स को एक शांत और रोमांटिक माहौल देगी। पंचकुला में कपल्स के लिए कई शानदार पिकनिक स्पॉट्स हैं। अगर कपल्स को एडवेंचर पसंद है, तो वह पंचकुला में मोरनी हिल्स ट्रेकिंग का मजा उठाने भी जा सकते हैं। यह एक पहाड़ी क्षेत्र है, जो सितंबर के महीने में बहुत ज्यादा सुंदर लगता है। यहां के आसपास की सड़कें खूबसूरत और शांत हैं, जो इसलिए कपल्स को एक शानदार ड्राइविंग टाइम स्पेंड करने का भी मौका मिलेगा। यह हरियाणा में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- Top Places Near Panchkula: पंचकूला के आसपास स्थित हैं ये शानदार और मनमोहक जगहें, वीकेंड में आप भी पहुंचें

दिल्ली

delhi

भले ही आप दिल्ली घूम चुके होंगे, लेकिन अगर रिश्तों में मिठास चाहिए, तो आपको समय-समय पर ट्रिप बनाते रहना चाहिए। अगर आपका बजट कम है और किसी लंबे ट्रिप पर नहीं जा सकते हैं, तो दिल्ली जाने का प्लान बनाएं। कम बजट में यहां आप आसानी से 1 या 2 दिन का ट्रिप पूरा कर लेंगे। दिल्ली के आसपास कई ऐसे गेटवे हैं जहां कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में परिवहन की सुविधाएं शानदार हैं। मेट्रो, कैब्स, और बसों की मदद से कपल्स आसानी से एक जगह से दूसरी जगह घूम सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP