herzindagi
most romantic place in chandigarh For couples

चंडीगढ़ में पार्टनर के साथ सुखना लेक नहीं इन जगहों पर जाएं घूमने, नजारा देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका

जैसे ही सूरज डूबता है, वैसे ही चंडीगढ़ की एक खूबसूरत जगह जगमगा उठती है। चारों ओर रंग-बिरंगी लाइट, मदहोश कर देने वाली ध्वनि और आसमान में उड़ता पानी का फव्वारा, वाकई आपको विदेश की याद दिला देगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-14, 16:08 IST

चंडीगढ़ में कपल्स कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं, तो उनके दिमाग में सबसे पहली जगह सुखना लेक ही आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां वह घंटो तक वक्त बितान सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई पैसे भी नहीं देने पड़ते। कपल्स को लेक के किनारे घंटो तक बैठे रहने सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की उन रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे, जहां का नजारा देखने के बाद आपका बार-बार मन यहां जाने का करेगा। 

रॉक गार्डन, चंडीगढ़ (Rock Garden of Chandigarh) 

Rock Garden of Chandigar

चंडीगढ़ में अगर पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो रॉक गार्डन घूमने जा सकते हैं। इस जगह को नेक चंद रॉक गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। 40 एकड़ में इस गार्डन को तैयार किया था।  इस गार्डन का उद्घाटन 1976 में किया गया था। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

सुखना लेक की तरह ही रॉक गार्डन भी चंडीगढ़ में फेमस जगहों में से एक है। यहां दीवारों से गिरता पानी एक झरने का अहसास दिलाता है, इस पार्क की खूबसूरती को देखने के लिए हर दिन लोग आते हैं। गार्डन में आप झरनों और जलकुंड का सुंदर नजारा देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि रॉक गार्डन चंडीगढ़ में सुखना झील के नजदीक है।

  • समय- सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। 
  • एंट्री फीस- वयस्कों के लिए प्रति व्यक्ति 30 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये टिकट प्राइस है। 

 इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट

म्यूजिकल फाउंटेन, चंडीगढ़

Romantic Places in Chandigarh

अगर चंडीगढ़ में रह रहे हैं और अभी तक म्यूजिकल फाउंटेन नहीं देखा, तो क्या देखा। जादुई संगीत शो देखने के लिए हर दिन लोगों की भीड़ रहती है। यह चंडीगढ़ में खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। पानी के इस सुंदर नजारों को देखने के लिए आप यहां पार्टनर के साथ शाम के समय जाएं। 

यह विडियो भी देखें

  • समय- सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक 
  • लोकेशन- ब्रिज मार्केट, 17डी, सेक्टर 17 , चंडीगढ़
  • म्यूजिकल शो का समय शाम 6:30 बजे, 7:30 बजे और 8:30 बजे है। 

इसे भी पढ़ें- Chandigarh Fun Places: चंडीगढ़ में बच्चों के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने, कम खर्चे में मिलेगा डबल मजा

 

 

नेपली और कांसल सेंचुरी, चंडीगढ़

यह चंडीगढ़ की सबसे खूबसूरत जगहों मे से एक मानी जाती है। प्रकृति प्रेमियों को यह जगह बहुत पसंद आएगी। इस वन क्षेत्र में आपको हरियाली का आनंद मिलेगा। लेकिन आप अपना रास्ता भटक सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी ऐसे स्थानीय गाइड का सहारा लें। यह चंडीगढ़ में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।