Famous Devi Temples In Chandigarh: पंजाब के सबसे खूबसूरत और शानदार शहर का जिक्र होता है, तो कई लोग चंडीगढ़ का नाम जरूर लेते हैं। चंडीगढ़, पंजाब की राजधानी भी है।
चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है, जो अपनी नाइटलाइफ के लिए दिल्ली से लेकर हरियाणा तक प्रसिद्ध है। यहां जो भी घूमने के लिए पहुंचता है, वो मॉल, गुरुद्वारा या रोमांटिक जगहों पर ही घूमने जाता है, लेकिन यहां स्थित चमत्कारी देवी मंदिरों को भूल जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ में स्थित कुछ प्रसिद्ध और पवित्र देवी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां चैत्र नवरात्रि में दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस चैत्र नवरात्रि आप भी पहुंच सकते हैं।
चंडीगढ़ के आसपास में स्थित सबसे पवित्र और प्रसिद्ध देवी मंदिर का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले माता मनसा देवी मंदिर का ही नाम लते हैं। इस मंदिर का निर्माण मनीमाजरा के महाराजा गोपाल सिंह ने करवाया था।
शिवालिक की तलहटी पर मौजूद मनसा देवी मंदिर, भक्तों के लिए एक खास मंदिर है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से पहुंचता है, उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। चैत्र नवरात्रि में यहां हर दिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि में इस मंदिर को फूलों से सजा दिया जाता है। यहां नवरात्रि में मेला भी लगता है।
जयंती देवी मंदिर चंडीगढ़ के साथ-साथ पूरे पंजाब के सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिरों में से एक है। यह चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में शिवालिक पर्वतमाला पर स्थित है, जो भक्तों को खूब आकर्षित करता है। जयंती देवी को पंजाब का एक चमत्कारी मंदिर भी माना जाता है।
जयंती देवी मंदिर, को देवी जयंती के साथ-साथ भगवान गणेश, भगवान शिव और माता लक्ष्मी जैसे अन्य देवी-देवताओं का घर भी माना जाता है। जयंती देवी मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए 100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। नवरात्रि के मौके पर यह राज्य के हर कोने से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
चंडी मंदिर, चंडीगढ़ के साथ-साथ पूरे पंजाब का एक प्रसिद्ध और पवित्र शहर माना जाता है। यह प्रसिद्ध मंदिर चंडीगढ़-कालका राजमार्ग पर स्थित है, जो पूर्णरूप से माता चांदी को समर्पित है। चंडी मंदिर, पंजाब का एक प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर भी माना जाता है। इसे एक चमत्कारी मंदिर भी माना जाता है।
चंडी मंदिर के परिसर में स्थित राधा-कृष्ण, भगवान शिव, हनुमान और भगवान राम जैसे कई देवताओं का निवास स्थान भी माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर हर दिन भक्तों से पैक करता है। नवरात्रि में इस मंदिर को लाइट्स और फूलों से सजा दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर भगवान के दर्शन के लिए दिल्ली से प्लान करें 2 दिनों का ट्रिप, जानें कहां जा सकते हैं आप
मनसा देवी मंदिर, चंडी मंदिर और चंडी मंदिर के अलावा चड़ीगढ़ में ऐसे अन्य और भी कई प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर मौजूद हैं, जिनका दर्शन करने राज्य के हर कोने से भक्त पहुंचते हैं। जैसे-शिरडी साईं बाबा मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कार्तिकेय स्वामी मंदिर, शानी देव मंदिर और अंब साहिब गुरुद्वारा। नवरात्रि यहां हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@_ronniiie
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।