बिहार के इन 3 कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी के दिन जाएं दर्शन करने, जानें क्या है इनकी खासियत

Radha Krishna Temples Bihar: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दिन जन्माष्टमी का इंतजार भक्तों को बेसब्री से है। 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है और अभी से मंदिरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। सजावट से जुड़ी चीजों से बाजारों में दुकानें भी सज गई हैं। लोग जन्माष्टमी के दिन जगह-जगह मंदिर दर्शन का प्लान अभी से बना रहे हैं, क्योंकि इस दिन मंदिरों का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। अगर आप बिहार में खूबसूरत मंदिरों के दर्शन के लिए जाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिहार के कुछ खूबसूरत कृष्ण मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इन मंदिरों की केवल बाहरी बनावट ही नहीं बल्कि, श्री कृष्ण की मूर्तियों को भी खूबसूरती से सजाया जाता है।
इस्कॉन मंदिर, पटना
इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के दौरान भारी भीड़ होती है। इसलिए मंदिर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान रखता है। शाम के समय आरती के दौरान यहां भक्तों की भीड़ ज्यादा उमड़ती है। इसलिए, यहां लोगों को एक लाइन से आने के लिए कहा जाता है। अगर आप भीड़ से बचना चाहती हैं, तो सुबह-सुबह दर्शन का प्लान बना सकती हैं।
- खासियत- इस दिन भव्य सजावट और वृंदावन थीम में सजाया जाता है। जनमाष्टमी के दिन यहां भोग की भी विशाल सुविधा होती है।
- लोकेशन- गोलोक धाम, बौद्ध मार्ग, अदालतगंज, वीरचंद पटेल रोड एरिया, पटना, बिहार
- समय- सुबह 4:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, शाम 4:30 से रात 9 बजे तक खुला रहता है।
- कैसे पहुंचे- पटना रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 1.2 किमी है। आप 10 से 15 मिनट में यहां पहुंच जाएंगी।
- यह बिहार के सबसे खूबसूरत कृष्ण मंदिर में से एक है।
राधा कृष्ण मंदिर, पटना
- खासियत- श्री श्री राधा बांके बिहारी जी के फेमस मंदिरों में से एक, इस मंदिर मूर्ति को जन्माष्टमी के दिन बेहद खास तरीके से सजाया जाता है। जब आरती के समय पर्दा हटता है, तो सभा में हरे कृष्ण और राधा की गूंज होने लगती है। मंदिर की दीवारों पर आपको श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े नाटकीय दृश्य, खूबसूरत नक्काशी और सजावट देखने को मिलेगी।
- लोकेशन- बुद्ध मार्ग, अदालतगंज, वीरचंद पटेल रोड एरिया, पटना, बिहार
- समय- पूरे दिन खुला रहता है, रविवार के दिन बंद रहता है।
- अगर आप मंदिर दर्शन के लिए जा रही हैं, तो आपको जन्माष्टमी की सही पूजा विधि का भी ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढे़ं- उत्तर प्रदेश के वो 5 कृष्ण मंदिर जहां दर्शन किए बिना अधूरी है आपकी जन्माष्टमी
राधा कृष्ण द्वारका मंदिर, पटना
- खासियत- जनमाष्टमी के दिन यहां खास आयोजन होता है। दर्शन के लिए यहां लोग रात में भी आते हैं। इस दिन मंदिर रात में भी खुला रहता है। मंदिर की सजावट भी इस दिन अन्य दिनों के मुकाबले अलग होती है।
- लोकेशन- वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड, द्वारका मंदिर लेन, पटना।
- समय- सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक मंदिर खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- Janmashtami In Delhi: दिल्ली की इन शानदार जगहों पर जन्माष्टमी का पर्व सेलिब्रेट करने परिवार के साथ पहुंचें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।