पत्ता गोभी की सब्जी अगर है नापसंद, तो ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपीज

पत्ता गोभी से बनी सब्जी अक्सर आप खाए होंगे, जैसे- आलू पत्ता गोभी, मटर पत्ता गोभी आदि। क्या कभी इन सब्जियों के अलावा आपने कुछ अलग ट्राई किया है। अगर किया भी है, तो रेस्टोरेंट में किया होगा। कई लोगों को पत्ता गोभी की सब्जी पसंद नहीं होती है खासकर बच्चों को, लेकिन आपको बता दें कि जो डिशेज हम बताने जा रहें हैं उसे खाकर कोई समझ नहीं पाएगा कि ये पत्ता गोभी से बनी हई हैं, तो आइए जानें इससे बनने वाली टेस्टी रेसिपीज के बारे में।
पत्ता गोभी से बनने वाली इन डिफरेंट टेस्टी डिशेज को आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। मेहमानों को भी खिला सकती हैं।
पत्ता गोभी पराठा-

आपने आलू और गोभी के पराठे तो खाए होंगे, लेकिन क्या कभी पत्ता गोभी पराठे का स्वाद लिया है? अगर नहीं तो आइए जानें इसकी परफेक्ट रेसिपी।
सामग्री-
- आटा- 1 कप
- अजवाइन- आधा चम्मच
- तेल- जरूरत अनुसार
- पत्ता गोभी- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- आलू- 2 छोटे (उबले हुए)
- हरा धनिया- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आटा में नमक, थोड़ा तेल, अजवाइन मिलाएं और फिर पानी डालते हुए आटा गूंथ कर साइड में सेट होने के लिए रख दें।
- अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- तड़का लगाने के बाद इसमें कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी, कटी हुई प्याज और उबले आलू को मैश करके मिलाएं।
- फिर इसमें नमक, मसाले और हरा धनिया डालें और इस मिक्सचर को सूखने तक पका लें।
- अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसमें पत्ता गोभी की स्टफिंग करके पराठे की तरह बेल लें।
- अब एक तवा गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल डालकर पराठे सेंक लें। इसी तरह सारे पराठे बना लें।
- पत्ता गोभी के पराठे को आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर किसी में भी बनाकर खा सकती हैं। इसे दही और आचार के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- घर पर 3 तरीके से बनाया जा सकता है गोभी का पराठा, जानें तरीका
पत्ता गोभी मंचूरियन-

आज हम पत्ता गोभी से मंचूरियन बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में।
मंचूरियन बॉल सामग्री-
- पत्ता गोभी- 1/2 पीस
- गाजर- 2
- मैदा- 100 ग्राम
- कॉर्न फ्लोर- 100 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल- फ्राई करने के लिए
ग्रेवी की सामग्री-
- तेल- 2 चम्मच
- शिमला मिर्च- 1 (कटा हुआ)
- प्याज- 2 (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च- 4 (बारीक कटी हुई)
- विनेगर- 2 चम्मच
- सोया सॉस- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- चीनी- 1 चम्मच
- कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच
ऐसे बनाएं-
- सबसे पहले पत्ता गोभी और गाजर को काटकर मिक्सर में हल्का मोटा पीस लें या फिर दोनों को कद्दूकस करके एक बाउल में निकाल लें।
- फिर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, मैदा, कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इससे छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और तेल में हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
- अब इसकी ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर भूनें।
- जब मिक्सचर अच्छे से फ्राई हो जाए, तो उसमें सोया सॉस और विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें नमक और चीनी दोनों डालें। फिर मैदा या कॉर्न फ्लोर को पानी में मिलाकर एक पतला पेस्ट तैयार करें और इसमें मिलाएं। अगर ग्रेवी कम लगे तो और पानी मिला लें।
- थोड़ी देर पकाने के बाद जब ग्रेवी गाढ़ी दिखने लगे तो तले हुए मंचूरियन के बॉल्स इसमें मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। पत्ता गोभी मंचूरियन बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें-घर के रेगुलर तवे पर कैसे बनाएं 3 तरह की तंदूरी रोटी
पत्ता गोभी कोफ्ता-

पत्ता गोभी से बना कोफ्ता खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इस डिश को खाकर कोई बता नहीं सकता है कि ये पत्ता गोभी से बना हुआ है। आइए जानें इसे बनाने की विधि-
सामग्री-
- 200 ग्राम पत्ता गोभी (कद्दूकस किया हुआ)
- प्याज- 1 मीडियम साइज
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- जीरा- 1 चम्मच
- बेसन- 3 बड़ा चम्मच
- तेल- जरूरत अनुसार
- हरी मिर्च- 3-4 (बारीक कटी हुई)
- टमाटर- 2 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- चीनी- 1 चम्मच
- लौंग- 4-5
- नमक स्वादानुसार
- दही- 4 चम्मच
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पत्ता गोभी लें और उसमें नमक, आधा चम्मच गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर जीरा पाउडर और बेसन डालें।
- अब इसमें पानी मिक्स करते हुए आटा की तरह डो तैयार कर लें और कुछ देर सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- लगभग 20 मिनट के बाद इसे निकालकर बॉल बना लें और तेल में अन्य सब्जी के कोफ्ते की तरह इसे भी फ्राई कर लें।
- एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके कटी हुई प्याज और कटा हुआ टमाटर डालें और हल्का पका लें।
- थोड़ी देर पकाने के बाद फ्लेम बंद कर दें और इस मिक्सचर को ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
- अब उसी पैन में तेल गर्म करें और उसमें लौंग, हरी मिर्च, जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- तड़का लगाने के बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला. धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर भूनें।
- अब इसमें प्याज और टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें दही फेंटकर मिलाएं और फिर जरूरत अनुसार पानी भी डालें।
- जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर फ्राई की गई पत्ता गोभी के बॉल्स डालें और फ्लेम बंद कर दें।
- पत्ता गोभी कोफ्ता तैयार है। अब आप इसे गर्मागर्म चपाती या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Manchurian Special: इन लाजवाब मंचूरियन रेसिपीज को आप भी करें घर पर ट्राई
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी वेबसाइट से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।