घर पर टेस्टी 'गोभी मंचूरियन' बनाने की आसान रेसिपी सीखें

गोभी का इस्तेमाल आपने तरह-तरह की सब्जियां बनाने में खूब किया होगा। मगर क्या आपको पता है कि आप गोभी से स्टार्टर भी तैयार कर सकती हैं? अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि गोभी से आप घर पर ही टेस्टी मंचूरियन भी बना सकती हैं।
'गोभी मंचूरियन' बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
गोभी मंचूरियन Recipe Card
घर पर इस तरह आसनी से बना सकती हैं गोभी मंचूरियन।
Ingredients
- 1 बड़े आकार का गोभी
- 3 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 5 बड़े चम्मच मैदा
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 कप पानी
- 2 बड़े प्याज बारीक कटे हुए
- 1 बड़े साइज की शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 चम्मच सोया सॉस
- 2 चम्मच चिली सॉस
- 2 चम्मच रेड चिली सॉल
- 2 चम्मच सिरका
- 2 चम्मच टोमेटो केचप
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें और अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयर कर लें।
- Step 2:
अब एक बर्तन लें और उसमें पानी को उबाल लें। इसके बाद गोभी को धो कर टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें गोभी के टुकड़े न तो छोटे हों और न ही बड़े। अब इन टुकड़ों को उबले हुए पानी में 5 मिनट के लिए डालें। फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करना इसलिए जरूरी क्योंकि अगर गोभी में महीने कीड़े होंगे तो वह आसानी से बाहर आ जाएंगे।
- Step 3:
इसके बाद एक बड़ा बाउल लें। इस बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर पानी डाल कर न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पातला घोल तैयार कर लें। फिर इस घोल में गोभी के टुकड़े डालें।
- Step 4:
अब कढ़ाई में तेल डालें और उसे गरम करें। फिर मीडियम आंच पर गोभी को हल्का भूरा होने तक तलें। सभी टुकड़ों को तल कर एक तरफ अलग से रख लें।
- Step 5:
इसके बाद कड़ाही में फिर से तेल गरम करें और इसमें अदलक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, बारीक कटी शिमला मिर्च और प्याज डालें और अच्छी तरह से इसे फ्राई करें।
- Step 6:
इसके बाद कढ़ाई में सिरका सहित चारों तरह के सॉस डालें और इसी के साथ गोभी के फ्राई किए हुए टुकड़े डालें। 4-5 मिनट तक इसे मीडियम आंच पर पकाएं और फिर गरम-गरम प्लेट में सर्व करें। इसी तरह और भी आसान एवं लजीज रेसिपीज जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।