Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

नाश्ते या खाने में झटपट बनाएं अक्की रोटी, नहीं पड़ेगी किसी सब्जी या दाल की जरूरत

अगर आपको नाश्ते या खाने में झटपट कुछ हेल्दी पकाना है और सब्जी-दाल बनाने का मन नहीं तो अक्की रोटी जरूर बनाएं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-05-27, 10:41 IST
akki roti steps

भारतीय खाने में किसी न किसी प्रकार की रोटी जरूर मिलती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रोटियों को अलग अनाज, वेराइटी और तरीके से पकाया जाता है। ऐसे में आज बात करते हैं कर्नाटक की जहां अक्की रोटी बहुत फेमस है। ये रोटी लंच और डिनर में भी खाई जाती है और इसके साथ दाल-सब्जी की जरूरत भी नहीं होती। अक्की रोटी चावल के आटे से बनती है और ये काफी स्वादिष्ट भी लगती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे अक्की रोटी बनाई जाए।

अक्की रोटी Recipe Card

15 मिनट के समय में बनने वाली इस रोटी को आप सिर्फ चटनी के साथ या ऐसे ही सादा भी खा सकते हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1 कप चावल का आटा
  • 1 छोटा प्याज चॉप किया हुआ
  • 3 चम्मच ग्रेट किया हुआ नारियल
  • 1/2 गाजर ग्रेट की हुई
  • 2 हरी मिर्च चॉप की हुई
  • 2-3 चम्मच हरा धनिया चॉप किया हुआ
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/3 चम्मच नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच अदरक चॉप किया हुआ
  • पानी जरूरत के अनुसार
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच भीगी चना दाल (ऑप्शनल)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले सभी सामग्री मिलाकर बैटर तैयार करें।

  2. Step 2:

    ये बैटर वड़ा बैटर जैसा होगा।

  3. Step 3:

    इसके बाद आप रोटी को शेप देना शुरू करें। ये सीधे तवे पर या केले के पत्ते पर शेप दी जा सकती है।

  4. Step 4:

    अब इसे थोड़े से तेल या घी के साथ दोनों साइड से सेक लें।

  5. Step 5:

    आपकी अक्की रोटी तैयार है जिसे आप लंच या डिनर किसी में भी खा सकते हैं।

विधि-

  • सबसे पहले आपको अक्की रोटी का आटा तैयार करना होगा। इसके लिए चावल का आटा, नारियल, जीरा, हरी मिर्च, हरी धनिया, कटे हुए प्याज आदि सब एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • आपको अगर रोटी पतली चाहिए तो ध्यान रखें कि सब्जियां या तो ग्रेट की हुई होनी चाहिए या फिर बहुत बारीक कटी हुई।
  • आप अपने पसंद की सभी सब्जियां एड कर सकते हैं और साथ ही साथ अगर आपको लगे तो चना दाल भी मिला सकते हैं। पहले चना दाल को 30-40 मिनट के लिए भिगो कर रख दें और उसके बाद उसे थोड़ा सा पीसकर मिक्सचर में मिलाएं।
  • अब सभी इंग्रीडियंट्स को अच्छे से मिलाएं। इसकी कंसिस्टेंसी वड़े के बैटर जैसी होनी चाहिए। अगर आपको लगे तो ज्यादा पानी मिलाया जा सकता है, लेकिन ये बैटर बहुत ज्यादा फूलेगा नहीं इसलिए थोड़ा हिसाब से ही पानी मिलाएं।
  • अक्की रोटी का आटा गीला होना चाहिए और चिपचिपा भी ताकि वो तवे पर आसानी से फैलाया जा सके।
  • अब इसकी लोई बनाकर हाथों की मदद से फैलाएं और तवे पर डालकर इसे और फैलाने की कोशिश करें। ध्यान रहे कि ये रोटी बेली नहीं जाती इसे हाथ से ही बड़ा किया जाता है।
  • ध्यान रहे कि आप पहले से तवे को बहुत ज्यादा गर्म न कर लें वर्ना हाथ जल सकता है। आप ठंडे तवे पर ही इसे फैलाएं और फिर गैस तेज़ करें।
  • आप चाहें तो केले के पत्ते पर रोटी को शेप देकर फिर सीधे तवे पर डाल सकते हैं।
  • तेल या घी की मदद से इसे दोनों साइड से पकाएं और गर्मागर्म इसका स्वाद लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।