घर पर 3 तरीके से बनाया जा सकता है गोभी का पराठा, जानें तरीका

सर्दियों के मौसम में पराठे खाने का बहुत मन करता है। चटनी और दही के साथ पराठे का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। भारतीय घरों में पराठे कई तरह से बनाए जाते हैं, लेकिन गोभी के पराठे की बात ही कुछ और है। कुछ लोगों को गोभी काफी पसंद होती हैं, ऐसे में वो इसकी सब्जी बनाने के अलावा पराठे में स्टफ करके खाना काफी पसंद करते हैं। वहीं गोभी के पराठे को आप एक नहीं बल्कि तीन ट्विस्ट दें सकती हैं।
दरअसल, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 तरीके से गोभी के पराठे बनाने का तरीका शेयर किया है। उनकी ये रेसिपी सिंपल होने के साथ-साथ इंट्रेस्टिंग भी है। इंट्रेस्टिंग इसलिए हैं, क्योंकि एक ही रेसिपी में आपको तीन-तीन फ्लेवर मिलेगा। तो चलिए जानते हैं घर 3 तरीके से गोभी के पराठे कैसे बना सकती हैं।
पराठा बनाने के लिए सामग्री
डो के लिए सामग्री
- आटा- 2 कप
- नमक- 1/2 tsp Salt
- तेल- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
स्टफिंग के लिए सामग्री
- फूलगोभी-1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- प्याज- 1 (बारीक कटे हुए)
- हरी मिर्च-1 चम्मच (बारीक कटे हुए)
- हरा धनिया-1 चम्मच(बारीक कटे हुए)
- नमक -स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1/2 चम्मच
- जीरा-1/2 चम्मच
- साबुत धनिया- 1 चम्मच( क्रश्ड)
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
दूसरी स्टफिंग के लिए सामग्री
- तेल -1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1/2 चम्मच
- फूल गोभी- 1 कप( कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च- 1 चम्मच (चॉप्ड)
- हरा धनिया- 1 चम्मच (चॉप्ड)
- नमक-स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
तीसरे पराठे की स्टफिंग के लिए
- फूल गोभी- 1 कप( कद्दूकस किया हुआ)
- बेसन- 1/2 कप
- आटा- 1/2 कप
- हरी मिर्च- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया- 1 चम्मच (चॉप्ड)
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1/2 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
इसे भी पढ़ें:विंटर में गाजर की मदद से बनाएं यह डिलिशियस डेजर्ट रेसिपीज
पराठा बनाने की तैयारी
- सबसे पहले आटा डो लगा लें। इसके लिए आटे में हल्का नमक मिक्स कर दें और फिर पानी की मदद डो तैयार कर लें। कोशिश करें कि डोसॉफ्ट तैयार हो। उसे अच्छी गूंथे और फिर लास्ट में 1 चम्मच तेल मिक्स करें। तेल डालने के बाद डो को वापस से गूंथे। बता दें कि डो में तेल मिक्स करने सेपराठा क्रंची बनकर तैयार होगा। डो को अच्छी गूंथने के बाद एक साइड में रख दें।
- अब पराठे की स्टफिंग के लिए एक फूल गोभी को कद्दूकस कर लें और फिर उसे तीन हिस्सों में बांट दें। बांटने के बाद तीन अलग-अलग बाउल में कद्दूकस किया हुआ फूलगोभी रख दें। इसी के साथ प्याज, धनिया की पत्ती, हरी मिर्च काटकर सभी को तीन हिस्से में डिवाइड कर एक साइड में रख दें। ऐसा करने से पराठा बनाने में परेशानी नहीं होगी।
पहला पराठा बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ फूल गोभी लें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, जीरा, साबुत धनिया, गरम मसाला, जीरा पाउडर मिक्स कर दें। सबसे आखिर में नमक मिक्स करें, क्योंकि यह पानी छोड़ता है। हालांकि, पानी छोड़ने लगे तो हल्का आटा मिक्स कर दें, यह पानी को अब्सॉर्ब कर लेगा।
- इसके बाद आटा डो लें और उसकी लोई बनाएं। लोई बनाने के बाद उसे हल्का बेल लें और फिर उसमें स्टफिंग करें। स्टफिंग करने के बाद हल्के हाथों से बेलते हुए गोल शेप दें
- इसके बाद गैस ऑन करें और पैन को गर्म होने के लिए रख दें। गर्म होने के बाद पराठे को रख दें और फिर सिकाई करें। जिस तरह पराठे की सिकाई की जाती है उस तरह इसे सेक लें। इस तरह आपका पहला गोभी का पहला पराठा बनकर तैयार हो जाएगा।
दूसरा पराठा बनाने का तरीका
- इसके लिए कददूकस किए हुए गोभी को हल्का फ्राई कर लेंगे। गैस ऑन करें और उसपर पैन रख दें। पैन के गर्म होने पर तेल डालें और कुछ मिनट बाद जीरा मिक्स करें। एक मिनट बाद अजवाइन मिक्स कर दें। अब इसमें कद्दूकस किए हुए गोभी को मिक्स करें। इसके साथ प्याज, हरी मिर्च, मसाले और स्वादानुसार नमक मिक्स करें। अब उसे तब तक फ्राई करें, जब तक कि यह लाइट ब्राउन ना हो जाए। पक जाने के बाद उसे एक बाउल में निकाल लें और उसे ठंडा होने छोड़ दें।
- दूसरी तरफ डो को एक बार हाथों की मदद से गूंथ लें। इसके बाद लोई बनाएं और फिर स्टफिंग करें। स्टफिंग करने के बाद उसे गोल साइज में बेल लें और फिर गैस पर रखे तवे में ट्रांसफर कर दें। अब इसकी सिकाई करें। ध्यान रखें गोभी का मिश्रण जब ठंडा हो जाए, तभी उसकी स्टफिंग करें।
- दोनों तरफ अच्छी तरह सिकाई करने के बाद गरमा गरम पराठे सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:दही जमाते समय ध्यान रखें बस ये 3 ट्रिक्स, आपको मिलेगा तीन अलग तरह का Curd
तीसरा पराठा बनाने का तरीका
- इस पराठे कोबनाने के लिए किसी स्टफिंग करने की जरूरत नहीं। दरअसल, इसे अलग तरीके से बनाया जाएगा। इसके लिए बाउल में कद्दूकस किए हुए गोभी को डाल दें और उसके साथ आटा, बेसन, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, कसूरी मेथी, गरम मसाला, जीरा पाउडर मिक्स कर दें।
- सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करने के बाद पानी की मदद से उसे गूंथ लेंगे। ध्यान रखें कि पानी जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करें। आटे को मिक्स करते हुए डो तैयार कर लेंगे। डो तैयार करने के बाद उसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि सभी इंग्रेडिएंट्स अच्छी तरह से सेट हो जाए।
- 5 मिनट बाद उसकी लोई बनाएं, और इस दौरान ये गीला नजर आए तो दोनों हाथों में थोड़ा से आटा लगा लें। इससे लोई बनाने में और बेलने में दिक्कत नहीं आएगी। गोल बेलने के बाद गर्म तवे पर डालकर इसे अच्छी तरह सेक लें। ध्यान रखें कि पराठे की सिकाई धीमी आंच पर ही करें, इससे ये क्रंची बनकर तैयार होगा।
आप भी इस तरीके से गोभी का पराठा घर पर बना सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा ? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।