Manchurian Special: इन लाजवाब मंचूरियन रेसिपीज को आप भी करें घर पर ट्राई

मंचूरियन डिश कहने को तो एक चाइनीज डिश है लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से यह अब भारतीय डिश भी बन चूका है। आज लगभग हर घर में आपको मंचूरियन डिश का स्वाद चखने का मौका मिल सकता है, यहां तक कि किसी भी होटल या रेस्तरां में मंचूरियन खाना बेहद ही पसंद किया जाता है। यह देखने और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं। कई भारतीय घरों में शादी या फिर छोटे-मोटे पार्टी में भी मंचूरियन को शामिल करते हैं।
अगर आप भी मंचूरियन में तैयार कुछ टेस्ट डिश की तलाश में हैं, तो इस लेख को आपको पूरा पढ़ना चाहिए। क्यूंकि, इस लेख में हम आपको कुछ बेहद ही लाजवाब मंचूरियन से तैयार डिश की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। इन डिशेज को आप कभी भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। इन्हें बनाने में न ही अधिक समय लगता है और न ही आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत हैं। तो चलिए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
आलू मंचूरियन

सामग्री
आलू-3, मैदा-2 चम्मच, प्याज-1, कॉर्न फ्लोर-1 चम्मच, लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, चीली सॉस-2 चम्मच, टोमेटो सॉस-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-3 चम्मच, विनेगर-1/2 चम्मच, लहसुन कली-3-4
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आलू को छीलकर काट लीजिये और एक बर्तन में डालकर कुछ देर के लिए उबाल लीजिये और अलग निकाल लीजिये।
- इधर आप एक बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर,लहसुन-अदरक का पेस्ट मिक्स करके इसमें आलू को डालकर मिला लीजिये।
- अब आप एक पैन में तेल गरम करें और आलू को पेस्ट में लपेटकर फ्राई करके निकाल लीजिये।(गोभी मंचूरियन)
- इसके बाद एक अन्य पैन में हल्का तेल गरम करके लहसुन कली, प्याज कटा हुआ, सॉस और विनेगर आदि को डालकर कुछ देर पका लीजिये।
- कुछ देर पकने के बाद इसमें फ्राई किए हुए आलू और आधा कप पानी को डालें और कुछ देर पका लीजिये।
- तैयार है आलू मंचूरियन सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:बच्चों के लिए इस बार बनाएं ये लाजवाब पनीर की रेसिपीज, करेंगे खूब पसंद
कटहल कोफ्ता मंचूरियन

सामग्री
कटहल- 3 कप, चीली सॉस-2 चम्मच, कॉर्न फ्लोर-1 चम्मच, लहसुन कली-3-4, बेसन-2 चम्मच, विनेगर-1/2 चम्मच, लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, शिमला मिर्च-1/2 कटी हुई, टोमेटो सॉस-1/2 चम्मच, प्याज-1 बारीक कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, तेल-3 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप कटहल को छीलकर कुकर में उबालकर किसी बर्तन में निकाल लीजिये।
- अब इसमें आप बेसन और हल्का नमक डालकर अच्छे से मैश कर लीजिये और इस मिश्रण में से लेकर गोल आकार में बॉल बना लीजिये।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके कटहल के बॉल को डीप फ्राई करके निकाल लीजिये।
- एक अन्य पैन में तेल गरम करके उसमें प्याज, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, सॉस आदि सभी सामग्री को डालकर सॉफ्ट होने तक पका लीजिये।
- लगभग 7-8 मिनट पकने के बाद इसमें फ्राई किये हुए कटहल के बॉल्स को डालकर कुछ देर पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये।(Veg manchurian)
- कटहल कोफ्ता मंचूरियन तैयार है सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:टिफिन बॉक्स के लिए झटपट बनने वाली 3 सब्जी रेसिपी
सोया मंचूरियन

सामग्री
सोया -3 कप, चीली सॉस-2 चम्मच, टोमेटो सॉस-1/2 चम्मच, लहसुन कली-3-4, मैदा-2 चम्मच, प्याज-1, कॉर्न फ्लोर-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-3 चम्मच, विनेगर-1/2 चम्मच, लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, शिमला मिर्च-1/2 कटी हुई
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप कुछ देर के लिए सोया को पानी में भिगोकर रख लीजिये।
- इधर आप एक बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक को मिक्स करके इसमें सोया को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- अब एक पैन में तेल गरम करके इसे अच्छे से फ्राई करके निकाल लीजिये।
- एक अन्य पैन में तेल गरम करके उसमें सॉस, शिमला मिर्च, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट आदि सामग्री को डालकर सुनहरा होने तक पका लीजिये।
- सुनहरा पकने के बाद इसमें फ्राई सोया और आधा कप पानी डालें और कुछ देर पकने के बाद गैस को बंद का दीजिये।
- अब इसके प्लेट में निकालकर खाने के लिए सर्व कीजिये।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@1.bp.blogspot.com,www.indianhealthyrecipes.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।