गर्म पानी आपकी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। यह पानी न सिर्फ हेल्थ से जुड़ी परेशानियों को कम करता है, बल्कि घर के कई काम आसान बना सकता है। जी हां, यह सुनने में आपको शायद थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह एकदम सच है। गर्म पानी का इस्तेमाल किचन में भी कई तरह से किया जा सकता है।
यह किचन में सफाई से लेकर कई छोटे-मोटे कामों को आसान बना सकता है जैसे- बर्तनों की सफाई, सब्जियों का छिलका हटाना और यहां तक कि नाली की सफाई भी। इन हैक्स का इस्तेमाल करके न केवल आपका समय बचेगा, बल्कि किचन के कामों को बहुत ही आसानी से निपटा देगा। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं उन अमेजिंग हैक्स के बारे में जो उबलते हुए पानी के इस्तेमाल से आपकी किचन लाइफ को आसान बना सकते हैं।
बर्तनों से चिपका हुआ खाना हटाएं
कई बार खाना पकाते समय बर्तन में कुछ चीजें चिपक जाती हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उबलते हुए पानी का इस्तेमाल करके आसानी से हटाया जा सकता है। बर्तन में उबलता हुआ पानी डालें और उसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे चिपका हुआ खाना नरम हो जाएगा और बर्तन को आसानी से साफ किया जा सकेगा।
इसे जरूर पढ़ें-लहसुन को पानी में उबालने से कई काम हो सकते हैं आसान
फलों और सब्जियों को आसानी से छीलें
क्या आपको पता है कि गर्म पानी से सब्जियों के छिलके भी उतारे जा सकते हैं। आप टमाटर, आलू या आड़ू। उबलते हुए पानी में कुछ सेकंड के लिए डालने से उनका छिलका ढीला हो जाता है। फिर इसे हाथों की मदद से बहुत ही आसानी से उतारा जा सकता है। बस सब्जी को उबलते पानी में कुछ सेकंड तक डालें और फिर छिलका खुद-ब-खुद निकलने लगेगा।
नाली की सफाई करें
किचन की नाली गंदगी की वजह से अक्सर बंद होने लगती है। इसे खोलने में काफी मेहनत लगती है, लेकिन अब इसे चुटकियों में खोला जा सकता है। किचन की नाली में उबलते हुए पानी के साथ बेकिंग सोडा डालें। इससे नाली में फंसी हुई गंदगी और तेल साफ होकर निकल जाएगा।
स्टिकर या लेबल हटाएं
अगर आप बोतलों, जार या अन्य चीजों से स्टिकर या लेबल हटाना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ मिनट के लिए उबलते पानी में भिगो दें। इससे गोंद नरम हो जाएगा और स्टिकर को आसानी से हटाया जा सकेगा। यह तरीका पुरानी बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए भी बहुत उपयोगी है।
कांच के जार और बोतलों की सफाई करें
अगर कांच के जार या बोतलों में गंदगी जमी हो, तो उन्हें उबलते हुए पानी से साफ करना अच्छा तरीका है। पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे जार या बोतल में डालें। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, जिससे जमी हुई गंदगी नरम हो जाएगी और उसे आसानी से साफ किया जा सकेगा।
फ्रूट्स और वेजिटेबल्स को स्टेरलाइज करें
क्या आपको पता है गर्म पानी से फलों और सब्जियों को स्टेरलाइज करने के लिए भी किया जा सकता है? इसके लिए आपको बस इन्हें कुछ सेकंड के लिए उबलते पानी में डालें और फिर ठंडे पानी में डालकर धो लें। इससे बैक्टीरिया और कीटाणु हट जाते हैं, जिससे आप इन्हें बहुत ही आसानी से खा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-प्याज को पानी में उबालने से आपके घर के कई काम हो सकते हैं आसान
मक्खन या तेल के दाग हटाएं
बर्तनों पर मक्खन या तेल के दाग जम जाते हैं, जिन्हें साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में उबलते हुए पानी में थोड़ा-सा डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर बर्तन को साफ किया जा सकता है। यह मिश्रण दाग को ढीला कर देता है और उन्हें हटाने में मदद करता है।
ये हैक्स न केवल समय बचाएंगे, बल्कि आपके काम को भी आसान बनाएंगे। इसलिए अगली बार जब भी आप किचन में हों, तो उबलते पानी के इन अमेजिंग हैक्स का इस्तेमाल जरूर करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों