चंडीगढ़ के पास 3 ऐसे हिल स्टेशन जो बारिश के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं

चंडीगढ़ के पास कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जो आपके लिए यादगार हो सकते हैं। क्योंकि बारिश के बाद यहां का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। मौसम में ठंडक घुलते ही शिमला, कसौली, चैल, मोरनी हिल्स और बरोग जैसे हिल स्टेशन और भी ज्यादा लोगों को आकर्षित लगते हैं। लेकिन ये सभी हिल स्टेशन चंडीगढ़ से बहुत ज्यादा दूर है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि बजट में कैसे मानसून के मौसम का मजा उठाएं, अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बजट में इस मानसून चंडीगढ़ के पास अपना ट्रिप प्लान कर सकती हैं।
चंडीगढ़ से कसौली जाना क्यों अच्छा है?
चंडीगढ़ से कसौली घूमने के लिए इसलिए अच्छा है, क्योंकि आपको बारिश के मौसम में आपको ज्यादा दूर बाइक नहीं चलानी होगी। इसके साथ ही, इस ट्रिप के लिए आपको पहले से प्लानिंग करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह चंडीगढ़ से ज्यादा दूर नहीं है।
- दूरी- चंडीगढ़ से कसौली की दूरी लगभग 57 किमी है। आप 2 घंटे की ड्राइव में यहां पहुंच सकती हैं।
- खासियत- ज्यादा दूर नहीं, ज्यादा महंगा नहीं और ज्यादा भीड़भाड़ वाला नहीं है।
इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ से केवल 85 किमी दूर है स्वर्ग जैसी ये 3 जगहें, पर्यटक घूमने जाते हैं लेकिन किसी को बताते नहीं
चंडीगढ़ से धनोल्टी जाना क्यों अच्छा है?
चंडीगढ़ से धनोल्टी, कसौली के मुकाबले थोड़ा दूर है। इसलिए, इस सफर की प्लानिंग आपको एक दिन पहले करनी होगी। लेकिन बारिश के मौसम में ये सफर आपके लिए मजेदार होगा। देवदार, बांज और बुरांश के घने जंगलों से घिरी यह जगह बारिश में बेहद खूबसूरत हो जाती है।
- दूरी- चंडीगढ़ से धनोल्टी की दूरी लगभग 228 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 6 से 7 घंटे का समय लग जाएगा।
- क्या कर सकते हैं यहां- यहां आप हिमालयन व्यू और कैंपिंग का मजा ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-रविवार को घूमने के लिए अच्छी हैं चंडीगढ़ की ये 3 जगहें, बच्चों को भी आयेगा मजा
चंडीगढ़ से बरोग जाना क्यों अच्छा है?
चंडीगढ़ से बरोग जाना आपको इसलिए पसंद आएगा, क्योंकि इसमें आपका सफर मजेदार रहने वाला है। इस ट्रिप को आप 1 दिन में भी पूरा करके आ सकती हैं, क्योंकि यह ज्यादा दूर नहीं है। यह खूबसूरत छोटी सी पहाड़ी वाली जगह है।
- दूरी- चंडीगढ़ से बरोग की दूरी लगभग 58 किमी है। आप यहां 2 घंटे में ड्राइव करके पहुंच सकती हैं।
- खास चीजें- टॉय ट्रेन और हरी पहाड़ियों का नजारा बारिश में खूबसूरत लगता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।