Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

सर्दियों में द‍िल्‍ली-मुंबई के इन जगहों पर सजती है जायके की दुन‍िया, जरूर करें ट्राई

सर्दियों में हर कोई स्‍वाद‍िष्‍ट खाना ढूंढता है। फैम‍िली हो या दोस्‍त और पार्टनर ही क्‍यों न हो, हर कोई बाहर खाने जाता ही है। ऐसे में आप भी अगर आप द‍िल्‍ली और मुंबई में रहती हैं, तो इन जगहों पर एक बार जरूर जाएं। यहां का खाना खाकर आपको मजा जरूर आ जाएगा। हम आपको कछ खास जगहों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2025-12-11, 12:41 IST
image

खाने-पीने के ल‍िहाज से सर्दियां बेस्‍ट रहती हैं। इस मौसम में ज्‍यादातर लोगों के घरों में कई तरह की ड‍िशेज बनाई जाती हैं। इस दौरान खाने का स्‍वाद अपने आप भी बढ़ जाता है। द‍िल्‍ली और मुंबई तो खाने के ल‍िए बेस्‍ट मानी जाती हैं। यहां कुछ जगहों पर सर्दियों में जायके की दुन‍िया सजती है। ठंड के मौसम में गरमागरम स्नैक्स, सूप और मीठे पकवान मिलने लगते हैं।

हम आपको द‍िल्‍ली और मुंबई के कुछ खास लोकेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप गरमा गरम खाना, बढ़‍िया माहौल और एक अलग तरह का विंटर एक्सपीरियंस एक साथ महसूस कर सकती हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-

kolkata famous street foods (1)

साउथ दिल्ली

साउथ दिल्ली में सर्दियों के दौरान कई जगहों पर खास विंटर मेन्यू मिलते हैं। यहां गरम सूप, कॉन्टिनेंटल स्नैक्स, स्पेशल हाई-टी और ब्रंच का एक अलग ही मजा होता है। हॉल‍िडे, क्रिसमस और न्‍यू ईयर के समय तो यहां का माहौल देखने लायक होता है।

यह भी पढ़ें- फुचका से बिरयानी तक, कोलकाता जा रही हैं तो जरूर टेस्‍ट करें ये 5 फेमस Street Foods; भूल नहीं पाएंगी स्‍वाद

गुरुग्राम

गुरुग्राम में कई रेस्टोरेंट्स हैं जो सर्दियों में स्पेशल यूरो-एशियन और ग्लोबल मेन्यू पेश करते हैं। यहां आपको ठंड के हिसाब से गरम सूप, हल्की मसालेदार बाउल मील्स, सलाद और ऐसे कई ड‍िश म‍िल जाएंगे जो सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट होते हैं।

दि‍ल्‍ली की ये जगहें भी हैं खास

द‍िल्‍ली-NCR में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां सर्दियों का क्लासिक इंडियन मेन्यू जमकर मिलता है। जैसे- सरसों का साग, मक्के की रोटी, गरमा गरम चाय और स्नैक्स खाने का मजा ही कुछ और होता है।

मुंबई की ये जगहें भी बेस्‍ट

आपको बता दें क‍ि भले ही मुंबई में दिल्ली जैसी ठंड नहीं पड़ती है, लेकिन सर्दियों में यहां भी खास माहौल देखने को म‍िलता है। इस मौसम में यहां खास फेस्टिव फूड का माहौल बन जाता है।

kolkata famous street foods (2)

बांद्रा

बांद्रा की कई जगहों पर क्रिसमस और न्यू ईयर के समय स्पेशल कॉकटेल से लेकर विंटर स्नैक्स तक सब कुछ मिल जाता है। रेड लाइट‍िंग, सि‍टिंग और हल्की धुन मन को सुकून पहुंचाने का काम करती हैं। वहीं खाने पीने के चीजों की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे में ये एक परफेक्‍ट विंटर स्पॉट बना हुआ नजर आता है।

गोरेगांव

मुंबई में गोरेगांव और आसपास की जगहों पर ऐसी डाइनिंग मिलती है जहां सर्दियों में हैंड-रोल्ड पास्ता, फ्रेश प‍िज्‍जा, स्पेशल ड‍िजर्ट जैसे गाजर और मूंग दाल का हलवा, केसर म‍िल्‍क आसानी से म‍िल जाते हैं। वहीं, विंटर ड्रिंक्स भी यहां सर्व क‍िए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- कश्मीरी कुजीन का दिल! Czot-Lavasa और Bakarkhani... जानें 5 तरह की रोटी की अनोखी कहानी, खास होता है स्‍वाद

मुंबई के कैफे

मुंबई में ऐसे कई कैफे हैं जो ठंड के मौसम में खास तरह की कॉफी, हॉट चॉकलेट और विंटर बेक्स सर्व करते हैं। यहां आप आराम से बैठकर सर्दियों का मजा ले सकती हैं।

तो अगर आप सर्दियों में कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो दिल्ली-NCR और मुंबई की इन जगहों पर जा सकती हैं। यहां सर्दियों का खाना सिर्फ पेट नहीं भरता, बल्कि एक पूरा एक्सपीरियंस बन जाता है। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।