बच्चों की छुट्टियां खत्म हो उससे पहले गुड़गांव के इन वॉटर पार्क में घूम आएं

अक्सर बगल में मौजूद खूबसूरत और एडवेंचर जगह को छोड़कर हम और आप किसी दूर जगह घूमने का प्लान करते हैं। लेकिन जब बच्चों के साथ घूमने की बात होती है तो पास में ही घूमना अच्छा रहता है। गर्मी की छुट्टियां भी बहुत जल्द खत्म होने वाली हैं।
ऐसे में उनके स्कूल खुलने से पहले इस वीकेंड अगर आप भी गुड़गांव के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको गुंडगांव के आसपास में मौजूद कुछ बेहतरीन वॉटर पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बच्चों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
अप्पू घर
अगर आप बच्चों के साथ या दोस्तों के साथ भी किसी बेहतरीन वॉटर पार्क जाने की सोच रहे हैं तो गुड़गांव में मौजूद अप्पू घर जा सकते हैं। ये खूबसूरत पार्क गुरुग्राम यानी गुड़गांव और हरियाणा बॉर्डर पर पर स्थित है। ये बेहतरीन पार्क लगभग 7 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है, जहां आप कई राइड्स का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां बेहतरीन राइड्स के साथ-साथ पेंटिंग, गो कार्टिंग और कर रेसिंग जैसे कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां आप बच्चों के साथ रेन-डांस का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(मोरनी हिल्स)
- एंट्री फीस-किड्स-लगभग 300 रुपये (10 साल तक)
- अडल्ट-लगभग 500 रुपये
- समय-सुबह 10 से शाम 8 बजे तक
इसे भी पढ़ें:नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं हरियाणा के ये खूबसूरत हिल्स
आपनोघर रिसॉर्ट
आपनोघर रिसॉर्ट भी बच्चों के साथ वीकेंड इंजॉय करने की एक बेहतरीन जगह है। यह पार्क सेक्टर 77 के पास स्थित है। यह दिल्ली और हरियाणा के साथ-साथ एनसीआर का सबसे फेमस वॉटर पार्क है। यह पार्क लगभग 10 एकड़ की जमीन पर बसा है। यहां सिर्फ पार्क ही नहीं बल्कि रेसॉर्ट भी है। यहां आप फन राइड्स के साथ-साथ पुल डांस, फ्रीफॉल राइड्स, डिमोलिशन डर्बी और ट्विस्टर आदि का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
- एंट्री फीस-किड्स-लगभग 400 रुपये
- अडल्ट-लगभग 600 रुपये
- समय-सुबह 10 से शाम 7 बजे तक
ओएस्टर वाटर पार्क
अगर आप गुंडगांव से अधिक दूर नहीं जाना चाहते हैं तो फिर आपको ओएस्टर वाटर पार्क ज़रूर पहुंचना चाहिए। इस बेहतरीन वॉटर पार्क में दिल्ली के कोने-कोने से लोग मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं। इस पार्क में आप पाइरेट स्टेशन, टाइफून टनल, स्काई फॉल,पूल डांस और रेन डांस जैसे कई एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यह पार्क दोस्तों के साथ भी घूमने के लिए बेस्ट है।
- एंट्री फीस-किड्स-लगभग 600 रुपये
- अडल्ट-लगभग 800 रुपये
- समय-सुबह 11 से शाम 6 बजे तक
इसे भी पढ़ें:इस गर्मी Delhi NCR के इन वाटर पार्क में अपने दोस्तों के साथ मनाएं वीकेंड
वेट एन वाइल्ड पार्क
अगर आप सस्ते में किसी एडवेंचर पार्क में बच्चों के साथ मस्ती और धमाल करना चाहते हैं तो फिर आपको वेट एन वाइल्ड पार्क ज़रूर पहुंचना चाहिए। इस पार्क में लगभग 20 से भी अधिक राइड्स हैं। आपको बता दें कि यह पार्क गुड़गांव के सेक्टर 78 के बिल्कुल पास में है। यहां आपको कई सारे परिवार मौज-मस्ती करते हुए दिखाई दे देंगे।(दिल्ली के बगल में है खूबसूरत सोहना हिल्स)
- एंट्री फीस-किड्स-लगभग 300 रुपये (10 साल तक)
- अडल्ट-लगभग 400 रुपये
- समय-सुबह 10 से शाम 8 बजे तक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,aapughar,delhitour)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।