बच्चों को वॉटर पार्क में जाना बहुत पसंद होता है। गर्मियों में वह हर वीकेंड अपने माता-पिता से यहां जाने की जिद करते हैं। इस समय गर्मी भी बहुत ज्यादा है, इसलिए आप वहां जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने ही शहर में रहकर अगर आपको गर्मी से बचना है, तो इससे अच्छी जगह आपको नहीं मिल सकती।
अगर आप शहर में कहीं वॉटर पार्क के अलावा घूमने जाते हैं, तो आपका गर्मी से हाल बेहाल हो जाएगा। इसलिए बच्चों को इस तपती गर्मी में कहीं और घुमाने की बजाय वॉटर पार्क ही ले जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अमृतसर के कुछ फेमस वॉटरपार्क के बारे में जानकारी देंगे।
सन सिटी वॉटर पार्क
इसे अमृतसर में सबसे फेमस वॉटर पार्क में से एक माना जाता है। यहां आपको एक दो नहीं बल्कि अलग-अलग तरह की वॉटर स्लाइड और वॉटर एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए ये जगह अच्छी है। सन सिटी वॉटर पार्क 12 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है।
- टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति 600 से 700 रुपये तक है।
रेंबो वॉटर पार्क
अमृतसर में अटारी बॉर्डर रोड पर स्थित, रेनबो रिसॉर्ट्स वॉटर पार्क भी आपको पसंद आएगा। 9 एकड़ भूमि क्षेत्र में फैली यह जगह अलग-अलग तरह की एक्टिविटी से भरी हुई है। यहां आपको एक एडवेंचर पार्क, गो-कार्टिंग, पेंटबॉल, एक किटी पार्टी हॉल, बोटिंग, एक रेस्तरां जैसी कई चीजें देखने को मिलेंगी।
- टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति 550 रुपये
- अगर आप फूड कॉम्बो टिकट बुक करते हैं, तो प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 650 रुपये हो जाता है।
- कॉस्टयूम के लिए आपको 50 रुपये अलग से देने होंगे।
- समय- सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
- अमृतसर में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है।
ब्लिस एक्वा वर्ल्ड, अमृतसर
यह अमृतसर में अच्छे वॉटर पार्क में से एक है। लेकिन यहां आपको अन्य वॉटर पार्क के मुकाबले कम स्लाइड देखने को मिलेंगे। यहां अंदर आपको मनोरंजन पार्क भी मिलेगा, जहां आप अलग-अलग तरह के गेम खेल सकते हैं।
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 5:30 तक खुला रहता है।
- टिकट प्राइस- अन्य जगहों के मुकाबले यहां टिकट थोड़ी महंगी है।
- सोमवार से शुक्रवार तक प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 800 रुपये है।
- रविवार को आपको 1000 रुपये देने होंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों