इन पैकेज के जरिए जाएं अमृतसर घूमने, कम बजट में होटल के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

अगर आप पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन ट्रैवल प्लान की चिंता की वजह से ट्रिप कैंसिल कर देते हैं, तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भारतीय रेल पिछले कुछ समय से ऐसे पैकेज लेकर आ रहा है, जिसमें लोग अपने पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
इन पैकेज के जरिए घूमना इसलिए आसान है, क्योंकि इसमें आपको होटल और घूमने की जगहों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होती। पैकेज में आपको जगह-जगह बस से घुमाया जाता है और रहने के लिए अच्छे होटल का चयन भी भारतीय रेल द्वारा ही किया जाता है। इसलिए आप चाहे रात में कितनी देर तक भी घूमे, इसके बाद आपको होटल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय रेल की होती है। पैकेज में आपको सभी सुविधाएं मिलती है।
अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला और शिमला टूर पैकेज

- इस पैकेज के जरिए आपको एक साथ 4 जगहों पर घूमने का मौका मिलेगी।
- यह 6 रात और 7 दिनों का टूर पैकेज में। इस पूरे ट्रिप की जिम्मेदारी भारतीय रेल की होगी।
- हर दिन आप इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज फीस- अगर दो लोग साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 26760 रुपये हैं।
- अगर तीन लोग साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति 21245 रुपये देने होंगे।
- ध्यान रखें कि अगर आप बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो आपको अलग से 12625 रुपये देने होंगे।
- इस पैकेज फीस में आप 7 दिनों तक आसानी से घूम सकते हैं। पैकेज में आने-जाने का खर्च, खाने का खर्च, घूमने के लिए कैब की सुविधा और होटल का खर्च शामिल है।
- पैकेज के लिए टिकट आप भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मुंबई और पुणे से बना रहे हैं कहीं घूमने का प्लान, तो IRCTC के इन पैकेज के जरिए जाएं
अमृतसर, धर्मशाला, कांगड़ा और कटरा

- यह पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है। हर दिन आप इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
- इसकी पैकेज फीस बेहद कम है।
- दो लोग अगर इस पैकेज से यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति 7 दिनों के लिए 17010 रुपये देने होंगे।
- अगर तीन लोग साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति 13240 रुपये देने होंगे।
- बच्चों के साथ यात्रा करने पर आपको अलग से 7860 रुपये देने होंगे।
- मात्र 17010 रुपये में आप 8 दिनों तक घूम सकते हैं। इस पैकेज फीस आपके खाने का खर्च, 8 दिनों के होटल का खर्च, घूमने के लिए कैब का खर्च और आने-जाने के लिए टिकट का खर्च शामिल है।
- पैकेज में आपको अमृतसर, समेत धर्मशाला की फेमस जगहें, कांगड़ा और कटरा घूमने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ से बना रहे हैं कम बजट में हनीमून ट्रिप का प्लान, तो इन पैकेज के जरिए जाएं घूमने
अमृतसर, चंडीगढ़, डलहौजी और धर्मशाला टूर पैकेज

- इस पैकेज में आपको अमृतसर के साथ-साथ और भी 3 जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- आप डलहौजी और धर्मशाला की खूबसूरत जगहों पर घूमने जा पाएंगे।
- यह पैकेज 7 रात 8 दिनों का है।
- पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी। पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।