ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है कि वह सर्दियों के मौसम में शिमला मनाली का ट्रिप प्लान करते हैं। ठंड के मौसम इन जगहों पर जाने का बस एक ही मकसद होता है कि उन्हें बर्फ देखने का मौका मिलेगा। लेकिन उनका प्लान तब चौपट हो जाता है जब उनके ट्रिप के दौरान स्नोफॉल नहीं होता।
ऐसा कई लोगों के साथ हो चुका है। अक्सर लोग 2 से 3 दिन का मनाली या शिमला का ट्रिप प्लान करते हैं।उन्हें उम्मीद होती है कि इन तीन दिनों में उन्हें बर्फ देखने का मौका तो मिल ही जाएगा। 3 दिन खत्म हो जाते हैं और एक दिन भी बर्फ नहीं पड़ती।
अगर आप भी शिमला मनाली में ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो आपको सबसे पहले बर्फ गिरने का सही मौसम जान लेना चाहिए।
शिमला-मनाली में कब गिरती है बर्फ
वैसे तो दिसंबर से मार्च के बीच यहां बर्फ गिरते हुए देखा जाता है, लेकिन सबसे सही समय जनवरी के महीने में जाना होता है। क्योंकि जनवरी के महीने में यहां भारी स्नोफॉल होता है। घरों, सड़कों और पेड़ों से लेकर गाड़ियों तक पर बर्फ जम जाती है।
जब आप यह नजारा देखेंगे तो आपको लगेगा जैसे आप किसी स्वर्ग में आ गए है।
जनवरी के महीने में आपको पहले 10 दिनों के बीच यहां के लिए ट्रिप प्लान करना चाहिए। लेकिन टिकट बुक करते समय ध्यान रखें कि आप मौसम विभाग द्वारा मिल रही जानकारी को सुनते रहे। क्योंकि मौसम विभाग द्वारा यह बताया जाता है कि शिमला मनाली में कब बर्फ गिरने वाली है।(गर्लफ्रेंड के साथ दिसंबर में यहां जाने का बनाएं प्लान)
उनके द्वारा दी गई जानकारी में हो सकता है कि उस दिन बर्फ ना गिरे, लेकिन उस तारीख के आसपास वहां बर्फ जरूर गिरती है। क्योंकि मौसम विभाग द्वारा स्नोफॉल की जानकारी एक अंदाज के आधार पर ही दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Himachal Pradesh Travel: क्या आप भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत गांव में घूमना चाहेंगे?
कैसे करें ट्रिप प्लान?
आप यहां आने के लिए वॉल्वो बस बुक कर सकते हैं। क्योंकि इन बसों की सुविधा काफी अच्छी होती है। इसका टिकट प्राइस 800 से 1000 की बीच होता है। इसमें ट्रैवल करने की खास वजह यह है कि ठंड के मौसम में आपको इसमें हीटर के साथ-साथ चादर की सुविधा भी मिलेगी। आप बड़े ही कंर्फटेबल तरीके से मनाली या शिमला पहुंच पाएंगे।
लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो आप सरकारी बस में भी ट्रैवल कर सकते है। यह बस राज्य सरकार द्वारा चलाई जाती है, जिसका टिकट का प्राइस बस 300 से 500 रुपये के बीच होता है।(फोटोशूट के लिए खास जगह)
इसे भी पढ़ें- जनवरी के मौसम में हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें
होटल
यहां आपको 800 से 1000 के बीच में आसानी से होटल मिल जाएंगे। लेकिन इन सस्ते होटल से स्नोफॉल का व्यू आप नहीं देख पाएंगे।
लेकिन अगर आप बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे सही ऑप्शन है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप शिमला या मनाली घूमने जाएंगे, तो पूरा समय आप होटल से बाहर ही गुजारेंगे। इसलिए आप ऑनलाइन ही सस्ता होटल पहले ही बुक कर लें। क्योंकि स्नोफॉल के समय यहां होटल का प्राइस काफी बढ़ जाता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों