Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:28 AM IST

इन शहरों की फूडी गलियों में मिलता है ज़ायक़े का असली मज़ा

अगर आप भी बेहतरीन स्ट्रीट फ़ूड खाने का शौक रखते हैं तो भारत के इन शहरों की गलियों में एक बार ज़रूर पहुंचे।   
Updated:- 2022-01-06, 16:13 IST
best street foods in Kolkata delhi  mumbai food

भारत में स्ट्रीट फ़ूड का एक अलग ही महत्व है। कोई होटेल या रेस्तरां में खाए या ना खाए कोई बात नहीं लेकिन, जब कोई स्ट्रीट फ़ूड का स्वाद ना चखे उसे हमेशा अफ़सोस ज़रूर रहता है कि यार! वहां की स्ट्रीट फ़ूड हमें चखना चाहिए था। भारत में ऐसे कई शहर है जिनकी गलियों की स्ट्रीट फ़ूड चखने का एक अलग ही मज़ा है।

आज इस लेख में हम आपको भारत के कुछ राज्यों की ऐसी गलियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जायके की चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि, विदेशी सैलानियों के लिए भी बेहद ख़ास होती है। तो बिना देर किए हुए चलिए चलते हैं इस फ़ूडी यात्रा पर और उन गलियों के फ़ेमस स्ट्रीट फ़ूड के बारे में जानते हैं-

खाऊ गली, मुम्बई

best street foods in mumbai inside

मुम्बई का स्ट्रीट फ़ूड तो पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां ऐसी कई जगहें हैं जहां एक से बढ़कर एक स्ट्रीट फ़ूड मिलते हैं लेकिन, अगर आप कुछ अधिक ही स्ट्रीट फ़ूड के दीवाने है तो फिर पहुंच जाइए खाऊ गली। पाव भाजी, आलू टिक्का के अलावा यहां पर आप आइसक्रीम डोसा और कई तरह के सैंडविच टेस्ट करने का मौक़ा मिलेगा। इसके अलावा भी आपको ऐसी कई डिश चखने का मौक़ा मिल सकता जिसे शायद आपने अभी तक नहीं चखा हो।

इसे भी पढ़ें:घर में कम है सामान फिर भी आप दिवाली के लिए झटपट बना सकती हैं ये 7 स्नैक्स

न्यू मार्केट, कोलकाता

best street foods in Kolkata inside

कहा जाता है कि अगर कोई कोलकाता घूमने जाता है तो स्ट्रीट फ़ूड का स्वाद चखने कोलकाता के न्यू मार्केट में जाता ही जाता है। इस न्यू मार्केट का सबसे फ़ेमस स्ट्रीट फ़ूड काठी रोल्स को माना जाता है। कहा जाता है कि यहां कई तरह के काठी रोल्स मिलते हैं जिसे स्थानीय लोगों के साथ सैलानी भी ख़ूब पसंद करते हैं। काठी रोल्स के अलावा यहां तालेभाजा, और बांग्लादेशी स्ट्रीट फ़ूड भी मिलते हैं।(वाराणसी स्ट्रीट फूड)

इसे भी पढ़ें:दिवाली पार्टी के लिए स्नैक्स बनाना है तो ट्राई करें ये चटपटे स्नैक्स

पराठा वाली गली, दिल्ली

best street foods in delhi inside

दिल्ली और दिल्ली के आसपास राज्यों में शायद कम ही लोग मिलेंगे जो पराठे वाली गली के बारे में नहीं जानते होंगे। पुरानी दिल्ली में स्थित ये गली पराठा के साथ कई स्ट्रीट फ़ूड के लिए पूरे भारत में फ़ेमस है। कहा जाता है यहां लगभग 50 से अधिक वेराइटी की पराठे मिलती है। तो अगर आप दिल्ली जा रहे हैं तो बेहतरीन स्ट्रीट फ़ूडका स्वाद चखने के लिए यहां ज़रूर पहुंचें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.things2.do,/i.ytimg.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।