Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

Dev Deepawali पर वाराणसी ही नहीं, इन जगहों को भी जरूर करें एक्सप्लोर; देखने लायक होता है नजारा

देव दीपावली सिर्फ वाराणसी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत में भक्ति और प्रकाश का ये त्योहार एकता और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है। जहां-जहां गंगा या बाकी पवित्र नदियां बहती हैं, वहां दीपों का ये त्‍योहार मनाया जाता है। अगर इस बार आप कुछ नया एक्‍सपीर‍ियंस करना चाहती हैं, तो वाराणसी के साथ इन जगहों को भी अपने ट्रैवल ल‍िस्‍ट में शाम‍िल कर लें। यकीन मानिए हर घाट, हर दीया और हर आरती आपको सुकून का एहसास कराएगी।
Updated:- 2025-10-30, 11:32 IST
image

हमारे यहां भारत में कई तरह के त्‍योहार मनाए जाते हैं। अभी बीते द‍िनों भारत में द‍िवाली की जबरदस्‍त धूम देखने को म‍िली। वहीं, अब देव दीपावली का लोगों को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। देव दीपावली का नाम सुनते ही लोगों को वाराणसी का ख्‍याल सबसे पहले आता है। इस दौरान यहां गंगा किनारे लाखों दीपों की रोशनी से पूरे घाट जगमगाते हुए नजर आते हैं। साथ ही मंत्रोच्चार की गूंज और घाटों पर उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ का नजारा वाकई देखने लायक होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि देश के कई और शहर भी देव दीपावली के मौके पर रोशनी और भक्ति में डूब जाते हैं?

अगर आप इस त्योहार को कुछ अलग अंदाज में मनाना चाहती हैं, तो वाराणसी के अलावा इन जगहों का रुख जरूर करें। इस बार देव दीपावली पांच नवंबर को मनाई जाएगी। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे ही शहरों के नाम बताने जा रहे हैं, जहां आपको देव दीपावली के मौके पर जरूर जाना चाह‍िए। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से -

dev deepawali (1)

वाराणसी

देव दीपावली के मौके पर पूरा बनारस सोने की तरह जगमगाता हुआ नजर आxeता है। घाट पर लाखों दीए जलाए जाते हैं। आरती से नजारा एकदम भक्‍त‍िमय हो जाता है। साथ ही ऊं नम: पार्वती पतये हर हर महादेव के जयकारों की गूंज मन को सुकून पहुंचा‍ती है। ये सब देख कर ऐसा लगता है मानो सभी देवी-देवता खुद धरती पर उतर आए हों।

इसे भी पढ़ें: दीपावली पर पड़ रही लंबी छुट्टि‍यों में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट हैं भारत की ये 5 जगहें, तुरंत बुक करा लें ट‍िकट

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज भी देव द‍ीपावली पर अनोखी छटा ब‍िखेरता है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर हजारों दीए जलाए जाते हैं। शाम होते ही पूरा इलाका सुनहरी रोशनी से चमक उठता है। लोग गंगा आरती में शामिल होकर दीप प्रवाहित करते हैं। ऐसे में ये जगह भी देव दीपावली पर घूमने के ल‍िए बेस्‍ट है।

उज्‍जैन

ज‍िस तरह बनारस को महादेव की प्र‍िय नगरी कहा जाता है, ठीक उसी तरह उज्‍जैन को महाकाल की नगरी कहा जाता है। यहां पर 12 ज्‍योर्तिल‍िंगों में से एक बाबा महाकाल भी व‍िराजमान हैं। इस नगरी में भी देव दीपावली का नजारा कुछ कम नहीं होता है। क्षिप्रा नदी के किनारे दीपों से सजा हर घाट, मंदिरों की घंटियों की आवाज और श्रद्धालुओं की भीड़ एक अनोखा नजारा बनाते हैं।

हरि‍द्वार

उत्तराखंड को देवभूम‍ि कहा जाता है। इस देवभू‍म‍ि का हरि‍द्वार भी देव दीपावली खास तरीके से मनाता है। हर की पौड़ी पर गंगा आरती और दीपों की सजावट दूर-दूर से आए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां की गंगा आरती के समय जो आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस होती है, वो दिल को छू जाती है। आप इस मौके पर हर‍िद्वार भी जा सकती हैं।

dev deepawali

च‍ित्रकूट

भगवान राम की तपोभूमि कहे जाने वाले चित्रकूट में भी देव दीपावली का नजारा देखने लायक होता है। मंदाकिनी नदी के किनारे जब दीयों की रोशनी ब‍िखरती है तो पूरा घाट सुनहरे रंग में नहा जाता है। यहां का माहौल बहुत शांत और आध्यात्मिक होता है। जो लोग भीड़भाड़ से दूर रहकर त्योहार की पवित्रता महसूस करना चाहते हैं, उनके लिए चित्रकूट एक परफेक्ट जगह है।

अयोध्या

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या तो अब दीपों का शहर बन चुकी है। यहां का दीपोत्‍सव ताे देखने लायक हाेता ही है, साथ ही देव दीपावली पर भी अलग ही नजारा होता है। सरयू घाट पर दीपों की रोशनी और आरती की ध्वनि ऐसा माहौल बनाती है कि लगता है जैसे पूरा शहर एक साथ भगवान का स्वागत कर रहा हो।

इसे भी पढ़ें: देव दीपावली के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

तो अगर आप देव दीपावली पर कहीं घूमने की प्‍लान‍िंग कर रहीं हैं तो इन जगहों पर जा सकती हैं। यहां जाकर आपको मानस‍िक शांत‍ि जरूर म‍िलेगी। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।