Dev Deepawali Upay 2024: देव दीपावली के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

हिंदू धर्म में देव दीपावली का पर्व कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन साक्षात सभी देव पृथ्वी पर पधारते हैं और दीपों का उत्सव मनाया जाता है। देव दीपावली का पर्व विशेष रूप से वाराणसी में विशेष रूप से मनाई जाती है। इस दिन पूर्ण चंद्रमा का उदय होता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु अपने वामन अवतार के बाद बलि के पास से लौटकर अपने निवास बैकुंठ आते हैं। इसी खुशी में दीप जलाया जाता है। अब ऐसे में देव दीपावली के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय

देव दीपावली के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अग्निष्टोम यज्ञ करें। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन दीपक जलाकर उसमें जरा सा हल्दी डाल दें। इससे आपको लाभ हो सकता है। इस दीपक को माता लक्ष्मी के समक्ष रखें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Dev Diwali Kab Hai 2024: इस साल कब मनाई जाएगी देव दिवाली, जानें दीप जलाने का शुभ मुहूर्त और महत्व
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए देव दिवाली के दिन उपाय
अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो देव दीपावली के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें और इस दिन भगवान विष्णु को शहद जरूर चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
मनचाहा वर पाने के लिए देव दिवाली के दिन उपाय
मनचाहा वर पाने के लिए देव दिवाली के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और भगवान विष्णु को पीले वस्त्र चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है और गुरुदोष से भी छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर क्या खरीदना है शुभ?
भाग्योदय के लिए देव दीपावली के दिन करें उपाय
भाग्योदय के लिए देव दीपावली के दिन भगवान विष्णु का शहद से अभिषेक करें और उसी शहद को आप स्वयं ग्रहण करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए देव दीपावली के दिन उपाय

अगर आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो देव दीपावली के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप विशेष रूप से करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।