herzindagi
dev diwali 2024 varanasi famous places to visit with kids

देव दीपावली की सुबह वाराणसी की इन जगहों पर बच्चों के साथ जा सकते हैं घूमने

देव दीपावली का पर्व देखने के लिए वाराणसी जा रहे लोग सुबह या एक दिन पहले ही शहर पहुंच जाते हैं। ऐसे में वह शहर पहुंचकर घूमने के लिए अच्छी जगहों की तलाश करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-12, 15:11 IST

15 नवंबर 2024 देव दीपावली का पर्व मनाया जाने वाला है। इस पर्व का नाम लेते ही हर किसी के दिमाग में वाराणसी का नाम आता है। क्योंकि असली खूबसूरती आपको यहां के घाटों पर ही देखने को मिलेगी। हजारों श्रद्धालु यहां इकट्ठा होते हैं। शाम के समय काशी घाट लाखों दीपक से जगमग हो उठता है। ऐसे में कई लोग हैं, जो इस साल देव दीपावली का पर्व लाइव देखने के लिए वाराणसी जा रहे हैं।

यहां दूर शहरों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। अगर आप 15 नवंबर की सुबह वाराणसी में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप उन्हें कुछ ऐसी जगहों पर घुमाने ले जाएं, जहां उन्हें मस्ती करने का मौका मिले। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

शिवपुरी पांडव मंदिर

dev diwali 2024 varanasi famous places to visit with kids
यह मंदिर वैसे तो भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन इसे पांचों पांडवों का एक मंदिर माना जाता है। माना जाता है कि जब द्वापर युग के दौरान, जब पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ यहां आए थे, तो सबने मिलकर पांच शिवलिंग स्थापना की थी। पांच शिवलिंग के साथ-साथ मंदिर में पांडवों और द्रौपदी की मूर्तियां भी हैं। आप यहां देव दीपावली के दिन सुबह सुबह दर्शन करने आ सकते हैं। इस दिन भोलेनाथ के दर्शन करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए देवताओं ने उनके स्वागत के लिए दिए जलाए थे, जिसकी वजह से इस पर्व को देव दीपावली के नाम से जाना जाने लगा।

  • दूरी- घाट से मंदिर 13 किमी की दूरी पर स्थित है।
  • समय- आपको यहां पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लग जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Varanasi Tourism: दिल्ली से 3 दिन वाराणसी घूमने का बेस्ट प्लान, ट्रिप में इन जगहों को एक्सप्लोर करें

रामनगर किला और संग्रहालय

वाराणसी में देव दीपावली के दिन बच्चों के साथ घूमने के लिए रामनगर किला और संग्रहालय भी अच्छी जगह है। यह दिलचस्प किला है जिसमें आपको इतिहास से जुड़ी अनोखी चीजें देखने को मिलेंगी। यहां आप प्राचीन हथियार, शाही पालकी, पुरानी पांडुलिपियां और पारंपरिक पोशाक देख पाएंगे। यहां प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 80 रुपये है।

  • दूरी- घाट से रामनगर किला 3 किमी की दूरी पर स्थित है।
  • समय- आपको यहां पहुंचने में लगभग 20 मिनट का का समय लग जाएगा।

इसे भी पढ़े- Ganga Mahotsav में हिस्सा लेने जा रहे हैं वाराणसी, तो जाने से पहले जान लें यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी

भरत मिलाप पार्क

dev diwali 2024

अगर आप बच्चों को घुमाने के मकसद से जल्दी काशी पहुंचे हैं, तो आपको इस पार्क में उन्हे लेकर जाना चाहिए। भले ही बच्चे यहां खूब मस्ती कर पाएं, लेकिन आपको भी यहां आना अच्छा लगेगा। यह वह स्थान है जहां विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप का प्रदर्शन किया जाता है, यह प्रसिद्ध रामनगर रामलीला का एक हिस्सा है। दशहरे और दिवाली के दौरान आपको यहां विशाल मेला भी देखने को मिलेगा। देव दीपावली पर जाने वाले लोग यहां सुकून और शांति के पल बिताने के लिए जा सकते हैं। वाराणसी में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।

  • दूरी- घाट से रामनगर किला 5 किमी की दूरी पर स्थित है।
  • समय- आपको यहां पहुंचने में लगभग 30 मिनट का का समय लग जाएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।