herzindagi
microwave health risks

भूलकर भी इन 4 चीजों को माइक्रोवेव में रखने की गलती न करें, शेफ पंकज भदौरिया ने बताए नुकसान

अक्सर हम लोग माइक्रोवेव में हर पकाने या गर्म के लिए रख देते हैं, लेकिन हर चीज को इसमें रखना सुरक्षित नहीं होता है। इस बात की जानकारी हमें शेफ पंकज भदौरिया ने दी। आइए जान लेते हैं किन फूड्स आइटम्स को माइक्रोवेव में नहीं रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-01-31, 20:05 IST

आज के मॉडर्न युग और भागदौड़ भरी जिंदगी में समय बचाने और जल्दी काम करने के चलते माइक्रोवेव का इस्तेमाल बढ़ गया है। आज हम कुकिंग से लेकर खाना बनाने तक में माइक्रोवेव का यूज हो रहा है। आज हम माइक्रोवेव में बिना घी-तेल के बिना चीजों को झटपट तैयार कर सकते हैं। हालांकि आज इसकी मदद से बहुत से काम आसान तो हो गए हैं, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही, हर फूड को भी माइक्रोवेव में पकाना अच्छा नहीं होता है। इससे हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसी ही कुछ जानकारी हमें शेफ पंकज भदौरिया ने दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि हमें किन फूड्स को माइक्रोवेव में नहीं रखना चाहिए। आइए जान लेते हैं विस्तार से इनके बारे में।

एग्स विद शैल

eggs

कभी विद अंडे को शैल के साथ यानि छिलके सहित माइक्रोवेव में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वो गर्म होकर फूट सकता है। जिससे आपका पूरा माइक्रोवेव खराब होने के साथ उसमें आग भी लग सकती है।

ये भी पढ़ें: Remove Microwave Smell Tricks: माइक्रोवेव में आ रही है खाने की तेज स्मेल, इस 10 रुपये की चीज से होगी दूर

एल्युमीनियम फॉयल में खाना न रखें

auminium foil

कभी भी एल्युमीनियम फॉइल में लपेटकर खाना गर्म करना या पकाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से फॉइल पेपर में आग लगने का खतरा हो जाता है।

स्टायरोफोम कंटेनर

use and throw plates

स्टायरोफोम कंटेनर पॉलीस्टाइन फोम से बने हल्के यूज एंड थ्रो डब्बे होते हैं। यह अक्सर बाहर से खाना आर्डर करने पर आते हैं। ऐसे में आप इन डिब्बों को कभी भी माइक्रोवेव में रखकर खाना गर्म न करें। ऐसा करने से इनकी सतह गर्म होने पर इसमें मौजूद जहरीले रसायन बाहर आने लगते हैं। जिनसे कैंसर जैसी घातक बीमारियों के होने का खतरा रहता है।

फ्रोजन मीट

frozen meat

कभी भी फ्रोजन मीट को भी माइक्रोवेव में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से वो अच्छी तरह पकते नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय किचन के लिए कितने काम के होते हैं माइक्रोवेव अवन? जानिए इनके साथ बना सकेंगी कौन-कौनसी डिशेज़

माइक्रोवेव के नुकसान

इसके अलावा माइक्रोवेव का इस्तेमाल ज्यादा जरूरत होने पर ही करना चाहिए। दरअसल, इसमें से निकलने वाली इलेक्ट्रिक वेव से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही, इसमें बने खाने का अधिक सेवन करने से आपको पाचन संबंधी दिक्क्तों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसा मानना है कि इसमें पके हुए भोजन के सारे पोषक तत्व नष्ट होने लगते हैं। माइक्रोवेव में बना हुआ खाना काफी ड्राई बनता है। जिसकी वजह है कि यह खाने की सारी नमी सोख लेता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।