ये अरेबिक व्यंजन आपकी शादी को बनाएंगे यादगार, खाना देखते ही मेहमान बोलेंगे वल्लाह हबीबी

हमें सबसे ज्यादा वेन्यू और मेन्यू की टेंशन होती है, क्योंकि मेहमानों को खुश करने की जिम्मेदारी भी होती है। हम यही चाहते हैं कि जो भी आए न सिर्फ पेट भर कर खाना खाएं, बल्कि मेन्यू को याद भी करें। 
image

इंडियन शादी में हर बार वही पारंपरिक डिश को सर्व करना बोरियत भरा हो सकता है। ऐसे में अगर आप कुछ नया या ग्लोबल फूड करने की सोच रहे हैं, तो अरेबिक खाना बेस्ट रहेगा। यह आजकल न सिर्फ ट्रेंड में है, बल्कि महफिल को रॉयल लुक भी देने का काम करता है। अरेबिक वैसे ही खाने को अलग ही स्वाद देता है, क्योंकि इसमें खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

इसलिए लोग अरेबिक खाने के दीवानगी भारत में भी देखी जा सकती है। आज कई जगहों पर बड़ी-बड़ी ट्रे में मटन मंडी, लाइव शावरमा स्टॉल या हम्मस और फलाफल से सजी प्लेट का ट्रेडिशनल देखा जा सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी शादी में कुछ नया और अच्छा करना चाहते हैं, तो अरेबिक मेन्यू को डिसाइड कर सकते हैं।

इन डिशेज का स्वाद इतना अच्छा है कि यकीनन आपके मेहमानों के मन से एक ही अल्फाज निकलेगा... वल्लाह हबीबी। तो आइए हम आपके साथ कुछ ऐसे अरेबिक फूड थीम के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी शादी के मेन्यू में शामिल किया जा सकता है।

मंडी

arabic dishes can can add your wedding main course meal (2)

अगर आप अरेबिक खाने के शौकीन हैं, तो मेन्यू में मंडी की जा सकती है। मंडी लोगों को बहुत पसंद आएगी, क्योंकि इसे बहुत ही खास तरीके से तैयार किया जाता है। आप मटन या चिकन की मंडी को मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, यमन में इस डिश को बासमती चावल, मटन या चिकन और खास मसालों से तैयार की जाती है।

इसे मिट्टी की हांडी में हल्की आंच पर पकाया जाता है। यह न सिर्फ दिखने में रॉयल होती है, बल्कि स्वाद को भी दोगुना कर देती है। मगर इसे शादी में करने के लिए अच्छे बजट चाहिए होगा।

शावरमा स्टॉल

आपने स्ट्रीट पर लगे फूड या अच्छे नॉन वेज स्टोरेंट में शावरमा स्टॉल देखा होगा। हालांकि, यह एक अरेबिक डिश है लेकिन भारत में भी इसे बहुत पसंद किया जाने लगा है। इसका बनाने का तरीका ही इतना खास होता है कि लोगों का खाने का मन करता है।

इसे जरूर पढ़ें-Indian Wedding Main Course Menu: दाल मखनी और शाही पनीर नहीं, शादी के मेन्यू में शामिल करें ये मेन कोर्स रेसिपीज

अगर आप शादी के लिए नया मेन्यू तलाश रहे हैं, तो शावरमा करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वैसे आपको शावरमा कई तरह के मिल जाएंगे जैसे- ब्रेड में भुना हुआ चिकन या रोल। आप इसे सॉस या सलाद के साथ सर्व कर सकते हैं, जिसे हरी चटनी के साथ भी लोग सर्व कर सकते हैं।

बकरी कुजी

What are the main Arabic dishes

यह डिश सुनने में आपके लिए नई हो सकती है, लेकिन अरेबिक में इसे बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे स्पेशल मौके पर बनाया जाता है, जिसमें बकरे का गोश्त इस्तेमाल किया जाता है। खास बात यह है कि इसमें ड्राई फ्रूट्स को भी डाला जाता है।

हालांकि, इसे करना हर किसी के लिए आसान नहीं है, क्योंकि लागत बहुत लगती है। अगर आपका बजट अच्छा है और फंक्शन हो यादगार बनाना चाहते हैं, तो बकरी कुजी को अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।

उम्म अली

यह अरेबिक ब्रेड पुडिंग है जो दूध, मेवे और शक्कर से बनती है। हल्का और स्वादिष्ट डेजर्ट, मीठे के शौकीनों के लिए यह एक सरप्राइज है। वैसे तो इसे मिस्र में रमजान के वक्त खाया जाता है। मगर कई जगहों पर इस डिश को खास मौके पर बनाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-Indian Wedding Menu: ये चीजें आपके मेन्यू को बनाती हैं रॉयल, आप भी जरूर करें शामिल

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो इस डिश का मेन्यू का हिस्सा बनाएं। बस पहले अपना बजट चेक करें और कम लोगों के फंक्शन में इस डिश को सेलेक्ट करें। यकीनन इससे आपको फायदा होगा।

इस तरह आप अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP