बची हुई ब्रेड से आप आसानी से बना सकती हैं ये 3 तरह की पुडिंग रेसिपीज

पुडिंग एक तरह की स्वीट डिश है, जिसे विदेशों में खूब पसंद किया जाता है। इसे भारत के कुछ हिस्सों में भी खूब खाया जाता है। बाहरी देशों में कुछ क्षेत्रों में इसमें नमक डालकर बनाया जाता है, हालांकि इसे ज्यादातर लोग मीठा ही पसंद करते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में डेजर्ट पुडिंग की ही बात करेंगे, जहां हम आपको बची ब्रेड से पुडिंग बनाना बताएंगे।
आपके घर में भी कुछ ब्रेड्स अक्सर बचती होंगी, ऐसे में आप उनका क्या करती हैं?क्या उन्हें फेंक देते हैं? क्या आप जानती हैं कि आप बची हुई ब्रेड से अपने लिए यह अमेरिकी डेजर्ट पुडिंग बना सकती हैं। हम आपको ब्रेड से तीन अलग-अलग तरह की पुडिंग की रेसिपी बताएंगे, जो बनानी आसान है।
इन्हें आप किसी त्योहार या खास मौके पर अपने परिवार को खिला सकती हैं या फिर यूं ही वीकेंड में अपने बच्चों को यह स्वादिष्ट डेजर्ट सर्व कर सकती हैं। आइए जानें बची हुई ब्रेड्स से कौन-सी तीन तरह की रेसिपीज आप बना सकती हैं।
चॉकलेट ब्रेड पुडिंग
सामग्री
- 2 कप बची हुई ब्रेड, मीडियम टुकड़ों में तोड़ी हुई
- 1 छोटा चम्मच वनीला
- 2 अंडे
- 2 बड़े चम्मच कोको
- 2 कप दूध
- 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1/4 कप चीनी
- 3/4 कप चॉकलेट चिप्स
- नमक चुटकी भर
बनाने का तरीका
- ओवन को पहले 350 डिग्री तक गर्म करें।
- एक गोल ट्रे या पाई प्लेट में मक्खन से थोड़ा ग्रीस करें और फिर उसमें ब्रेड डालें।
- एक मीडियम बाउल में अंडे, दूध, चीनी, चुटकी भर नमक, वनिला, कोको और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें ऊपर से चॉको चिप्स भी डाल दें।
- इस बैटर को ब्रेड के ऊपर डालें और धीरे-धीरे मिलाएं।
- इसे लगभग 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें, ताकि ब्रेड यह बैटर सोख सके।
- अब इसे 30-40 मिनट के लिए बेक करें। आपकी चॉकलेट ब्रेड पुडिंग तैयार है।
इसे भी पढ़ें :डोसे के साथ इन 3 अलग तरह की चटनियों का लें स्वाद
बेरीज ब्रेड पुडिंग
सामग्री
- 10-12 ब्रेड
- 2 कप स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी
- 4 अंडे
- 1 कप चीनी
- 1 कप हैवी क्रीम
- 3 कप दूध
- 2 छोटे चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट
बनाने का तरीका
- एक बेकिंग डिश में मक्खन लगा लें और उसे चीनी से कोट कर लें।
- अब एक बाउल में अंडे, चीनी, वनिला, आधी क्रीम, दूध डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब बेकिंग ट्रे में थोड़े से ब्रेड क्यूब्स डालें और उसके ऊपर यह कस्टर्ड (ट्राई करें यह अलग-अलग कस्टर्ड रेसिपीज) जैसा मिक्सचर डालकर थोड़ा प्रेस करें। ब्रेड को मिक्सचर अच्छे से सोखने दें।
- अब इसके ऊपर बेरीज डाल दें।
- इसके ऊपर फिर से ब्रेड के टुकड़े सजाएं और फिर थोड़ा मिक्सचर डालें और आखिर में बेरीज डालकर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब इसे ओवन में लगभग 45-55 मिनट के लिए बेक होने दें। बीच में एक बार चेक भी कर लें, अगर पुडिंग (टॉफी एप्पल पुडिंग को अब घर पर बिना ओवन के यूं बनाएं) तैयार है तो आप उसे निकाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :ईजी टिप्स और ट्रिक्स से घर पर बनाएं मार्शमैलो
ब्रेड पुडिंग विद मेपल सॉस
सामग्री
- 8-10 ब्रेड
- 5 अंडे
- 4 कप दूध
- 1 कप चीनी
- 2 छोटे चम्मच दालचीनी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच वनीला
- 2 छोटे चम्मच किशमिश
मेपल सॉस के लिए
- 1/2 कप मेपल सिरप
- 1/2 कप ब्राउन शुगर
- 1/4 मक्खन
- 1/4 दूध
बनाने का तरीका
- सबसे पहले ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
- अब ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- एक बेकिंग ट्रे या पैन को मक्खन से ग्रीस कर लें और उसमें थोड़ी ब्रेड को फैला दें।
- ब्रेड के ऊपर थोड़ी सी किशमिश डालें। अब फिर से ब्रेड की एक लेयर और किशमिश की एक लेयर बनाएं।
- एक बाउल में दूध, अंडे, वनीला, चीनी और दालचीनी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिक्सचर को बेकिंग ट्रे में डालें।
- इसे 60 मिनट के लिए बेक होने के लिए ओवन में रखें।
- दूसरी तरफ एक पैन में सिरप, ब्राउन शुगर, मक्खन डालकर 3-4 मिनट पकाएं। गैस बंद करें और इसे ठंडा होने के बाद उसमें दूध मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। आपका मेपल सॉस तैयार है।
- पुडिंग को निकालें और उस पर सॉस डालकर इसे सर्व करें।
देखा आपने ब्रेड से पुडिंग बनाना कितना आसान है। आप भी इसे घर पर ट्राई करें। ये रेसिपी आपको कैसी लगी हमारे पेज पर कमेंट कर बताएं। इस तरह की अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: tasteofhome & meredithcorp
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।