Chenab Rail Bridge: दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे ये रोचक तथ्य

World Highest Railway Bridge: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हिंदुस्तान को एक चमत्कारी वाला देश बोला जाए तो शायद कोई गलत बात नहीं होगी। देश में मौजूद चमत्कार का जीता-जागता नमूना जेड-मोड टनल को देखा जा सकता है, जिसका उद्घाटन कुछ दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। खैर...!
देश में इंजीनियरिंग का सबसे बड़ा उदाहरण देखा जाए तो, चिनाब रेल ब्रिज हो सकता है, जो जम्मू और कश्मीर में मौजूद है। इस ब्रिज को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज माना जाता है। इसलिए यह ब्रिज हमेशा खबरों में बना रहता है।
हाल में ही चिनाब रेल ब्रिज पर पहली का ट्रेन का सफल ट्रायल रन पूरा हुआ है। ट्रायल रन की खबर खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी।
इस आर्टिकल में हम आपको चिनाब रेल ब्रिज से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपको भी नहीं मालूम होगा। आइए जानते हैं-
चिनाब रेल ब्रिज कहां है? (Where Is Chenab Rail Bridge)

इस आर्टिकल में सबसे पहले यह जान लेते हैं कि चिनाब रेल ब्रिज की राज्य में मौजूद है। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज देश के जम्मू और कश्मीर में मौजूद है। यह देश के लिए सामरिक रूप से बेहद ही खास है।
चिनाब रेल ब्रिज के बारे में कहा जा रहा है कि यह रेल ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है। यह प्रसिद्ध ब्रिज कश्मीर घाटी को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Z Morh Tunnel के आसपास में स्थित हैं ये शानदार और हसीन जगहें, ट्रिप में एक्सप्लोर करना न भूलें
चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई क्या है? (Chenab Rail Bridge Height)
1st trial train between Sangaldan to Reasi. pic.twitter.com/nPozXzz8HM
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 16, 2024
चिनाब रेल ब्रिज को चिनाब नदी के ऊपर बनाया गया है। जब इसकी ऊंचाई में बारे में जिक्र किया जाता है, तो खबरों के मुताबिक इसकी ऊंचाई करीब 1,178 फीट (359 मीटर) है। खबरों के मुताबिक यह रेल ब्रिज पेरिस के विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी ऊंचा माना जाता है। जी हां, कहा जाता है कि एफिल टॉवर सिर्फ 330 मीटर और चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है।
भूकंप जोन के हिसाब से किया गया है निर्माण (Chenab Rail Bridge Construction)

खबरों के मुताबिक चिनाब नदी के आसपास इलाका भूकंप जोन IV में आता है। ऐसे में भूकंप के खतरों से बचने के लिए इस ब्रिज का निर्माण भूकंप जोन IV नहीं, बल्कि V (पांच) के हिसाब से निर्माण किया गया है। इस ब्रिज को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रेल रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। भूकंप के अलावा, अन्य कई भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए भी निर्माण किया गया है। इस ब्रिज का निर्माण साल 2002 में शुरू हुआ था।
इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है चिनाब रेल ब्रिज (Chenab Rail Bridge)
चिनाब रेल ब्रिज को इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना माना जाता है। चिनाब रेल ब्रिज को बनाने में कुल 18 खम्भों का निर्माण किया गया है। कहा जाता है कि इस ब्रिज को बनाने में करीब 27 हजार टन से भी अधिक स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसे करीब 266 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति के रूप में डिजाइन किया गया है।
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र (Chenab Rail Bridge For Travel)

चिनाब रेल ब्रिज सिर्फ एक ब्रिज ही नहीं, बल्कि एक पर्यटन केंद्र भी बन चुका है। कहा जाता है कि इस ब्रिज की खूबसूरती और खासियत देखने के लिए हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
चिनाब रेल ब्रिज के आसपास की खूबसूरती और नजारे पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। ब्रिज जब बादलों से ढक जाता है, तो खूबसूरती देखने लायक होती है।
इसे भी पढ़ें: Places Near Atal Tunnel: अटल टनल के आसपास में स्थित हैं ये शानदार और हसीन जगहें, नजारे देख खुशी से झूम उठेंगे
चिनाब रेल ब्रिज कैसे पहुंचें? (How To Reach Chenab Rail Bridge)
चिनाब रेल ब्रिज पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको देश के किसी भी कोने से सबसे पहले जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुंचना होगा। इसके बाद श्रीनगर से लोकल टैक्सी या कैब लेकर रियासी पहुंचना होगा। रियासी जिला में पहुंचने के बाद आप पैदल ही ब्रिज घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि रियासी जिला चिनाब नदी के किनारे मौजूद है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@trains.of.india,discover_india/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।