Alcatraz Island Story In Hindi: विश्व का लगभग हर कोना किसी न किसी वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध रहता है। इस खूबसूरत दुनिया में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो अपनी रहस्यमयी कहानियों के लिए भी जाने जाते हैं।
विश्व में स्थित कुछ जगहों की डरावनी कहानी जानने के बाद आज भी है लोग चकित हो जाते हैं कि क्या सच में ऐसा कुछ हो सकता है। जैसे- मैक्सिको के एक शहर में आज भी आपको हर जगह डेड डॉल्स लटकी हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा, इटली में मौजूद 'पोवेग्लिया आइलैंड' को बेहद खतरनाक आइलैंड माना जाता है।
अलकाट्राज़ एक खूबसूरत आइलैंड है जहां दुनिया का सबसे खतरनाक जेल भी मौजूद था। जिस तरह इस आइलैंड की खूबसूरती प्रचलित है, ठीक उसी तरह इस आइलैंड की डरावनी कहानी भी प्रचलित है। इस आर्टिकल में हम आपको अलकाट्राज़ आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं।
अल्काट्राज़ द्वीप की रहस्यमयी कहानियों के बारे में जानने से पहले आपको यह बता देते हैं कि यहां खूबसूरत आइलैंड किस देश में मौजूद है। यह आइलैंड संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया के समुद्र तट सैन फ्रांसिस्को के पास पर स्थित है।
कैलिफोर्निया में स्थित अलकाट्राज़ आइलैंड को संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे खूबसूरत द्वीप माना जाता है, लेकिन इस द्वीप पर स्थित जेल को दुनिया का सबसे खतरनाक जेल भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: USA की वो जगह, जहां विश्व का कोई भी इंसान जाने से पहले हजार बार सोचता है, जानें क्यों?
अलकाट्राज जेल के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण करीब 1934 के आसपास में किया गया था। माना जाता है कि यह जेल इस कदर खतरनाक था कि यहां जो व्यक्ति एक बार जाता था, वो जीवन में कभी भी भागने की हिम्मत नहीं करता था। (स्टोनहेंज की रहस्यमयी कहानी)
साल 1934 में निर्मित अलकाट्राज जेल दुनिया का सबसे खूबसूरत जेल भी माना जाता था, क्योंकि यह आइलैंड के बीच में मौजूद था और चारों तरफ से ठंडे पानी से घिरा हुआ था, लेकिन इसे करीब 1963 में बंद भी कर दिया गया था।
अलकाट्राज जेल यानी आइलैंड की डरावनी कहानियां कई लोगों को चकित भी कर देती हैं। लोगों का मानना है कि इस जेल से कई लोगों ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए। हालांकि, यह भी कहा जाता है कि कुछ कैदी भगाने में सफल भी हुते थे।
अलकाट्राज जेल के बारे में कहा जाता है कि कई लोग भगाने की कोशिश में जेल के अंदर दम तोड़ देते थे। लोगों का मानना है कि आज भी इस जेल में कैदियों की आत्मा भटकती रहती है। यह भी माना जाता है कि इस जेल से अजीबो-गरीब आवाजें आती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस देश में घर, पेड़ सब जगह लटकी हुई हैं Dead Dolls, क्या है इसका रहस्य?
जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब 1963 में अलकाट्राज जेल बंद होने के बाद इसे म्यूजियम के तौर इसे इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि अलकाट्राज की खूबसूरती और अलकाट्राज जेल की कहानी से रूबरू होने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। समुद्र के बीच में होने के चलते यहां नव से जाना पड़ता है। (हजारों डायनासोर की रहस्यमयी कहानियां)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@emiliamangiapia_, mayradiasgomes
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।