डार्क सर्कल्स हो सकते हैं कम, एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें

Home remedies to reduce dark circles: यदि आपको भी डार्क सर्कल्स ने परेशान कर दिया है और आप इन्हें हटाने के लिए हर तरह के नेचुरल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुकी हैं, तो आज हम आपको एक शानदार घरेलू तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने आंखों के नीचे के काले घेरे कम कर सकती हैं।
aloe vera and potato juice for dark circles

महिलाएं अपनी स्किन का बेहद ख्याल रखती हैं। त्वचा पर जरा सा भी निशान होते ही वो तुरंत उसको ठीक करने के उपाय करने लगती हैं। इसमें चेहरे की स्किन की खास केयर की जाती है। आखिर हो भी कई न इसका सीधा संबंध महिलाओं की खूबसूरती से जुड़ा होता है। आजकल बाजारों में वैसे तो हर चीज को ठीक करने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स बिक रहे हैं, लेकिन आज भी बहुत लोग अपनी सुंदरता को निखारने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। इन चीजों की खास बात यह होती है कि इन सभी चीजों का आपकी स्किन पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।

आज के समय में टेंशन, देर रात तक जागना, भरपूर नींद न मिल पाना और लैपटॉप पर घंटों काम करते रहने की वजह से हर दूसरे व्यक्ति को डार्क सर्कल की समस्या हो रही है। आंखों के नीचे काले घेरे न केवल आपकी सुंदरता को कम करते हैं बल्कि इससे आपकी त्वचा को भी नुकसान होने लगता है। जिसके चलते

आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स आजकल हर उम्र के लोगों की आम समस्या बन चुकी है। देर तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करना, नींद की कमी, स्ट्रेस और बढ़ता प्रदूषण – ये सभी कारण स्किन को थका हुआ और आंखों को मुरझाया हुआ बना देते हैं। महंगे आई क्रीम और केमिकल प्रोडक्ट्स भी कई बार असर नहीं दिखाते। ऐसे में घरेलू नुस्खे न सिर्फ कारगर होते हैं, बल्कि त्वचा को बिना नुकसान के पोषण भी देते हैं। ऐसे में इन काले घेरों से जल्द से जल्द छुटकारा पाना जरूरी होता है। आज हम इस लेख में आपको एक घरेलू तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपके डार्क सर्कल्स बहुत हद तक कम हो सकते हैं और आपके आंखों के नीचे की त्वचा फ्रेश और हेल्दी नजर आएगी। इस घरेलू उपाय को हमें इंटरनेशनल ब्यूटी एक्सपर्ट कुशाग्री व्यास ने बताया है।

डार्क सर्कल के लिए एलोवेरा जेल में क्या मिलाकर लगाएं ?

यदि आपको भी डार्क सर्कल्स की समस्या से निजात पाना है तो उसके लिए आप एलोवेरा जेल में दो चीजों को मिक्स करके लगा सकती हैं।

आलू का रस मिलाएं

आपको यदि जल्द से जल्द डार्क सर्कल्स हटाने हैं तो आलू का रस बेस्ट तरीका है। इसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस एलोवेरा जेल में दो आलू का रस निकालकर मिक्स करना है। इसके बाद आपको इसे आंखों के नीचे काले घेरे वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ देना है। जब यह मिश्रण सूख जाए तो इसे नार्मल पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें:हफ्तेभर में कम हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, बस आजमाएं ये आसान होम रेमेडीज

dark circles remove remedies

मलाई और नींबू का रस

इसके अलावा मलाई और नींबू का रस भी डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करेगा। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल लेकर उसमें दो चम्मच मलाई और दो बूंद नींबू का रस डालकर मिक्स कर लेना है। अब आप इस मिश्रण से अपने डार्क सर्कल्स पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। अब थोड़ी देर इसे ऐसे भी छोड़ दें। अब कॉटन में गुलाब जल लेकर इसे हटाएं और इसके बाद अपना फेस वाश कर लें।

ये भी पढ़ें:Dark Circle Problem: डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए इन 2 तरीकों से करें आलू के रस का इस्तेमाल, जानें फायदे

how to use alovera gel remove dark circle

ऐसे में आप इन दो आसान घरेलू नुस्खों की मदद से डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। यह तरीके करना बेहद आसान है और यह सभी चीजें आपको घर में मिल जाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP