विश्व के हर कोने में कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में पढ़ने या जानने के बाद इंसान कुछ मसय के लिए चकित में पड़ जाता है। चकित कर देनी वाली कुछ जगहों में खूबसूरत और कुछ जगहें बेहद ही डरावनी भी होती हैं। जैसे-मैक्सिको के शहर में हर जगह आपको डेड डॉल्स लटकी हुई दिखाई देंगी।
विश्व में एक ऐसी ही जगह है, जिसे पूरी दुनिया डेथ वैली नेशनल पार्क के नाम से जानता है। इस जगह की खौफनाक कहानी इस कदर प्रचलित है कि यहां कोई घूमने जाने से पहले हजार बार सोचता है।
इस आर्टिकल में हम आपको डेथ वैली नेशनल पार्क के पीछे छिपी रहस्यमयी कहानियों बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी कुछ समय के लिए स्तंभ रह जाएंगे।
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि डेथ वैली नेशनल पार्क किस देश में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेथ वैली नेशनल पार्क दुनिया के दुनिया के सबसे ताकतवर देश यानी अमेरिका में मौजूद है।
जी हां, पूरी दुनिया में डेथ वैली नेशनल पार्क में प्रसिद्ध यह जगह अमेरिका में पूर्वी कैलिफॉर्निया और नेवादा के बीच है। यह वैली एक भूतहा शहर और रंगीन चट्टानों के कारण जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: इस देश में घर, पेड़ सब जगह लटकी हुई हैं Dead Dolls, क्या है इसका रहस्य?
डेथ वैली नेशनल पार्क के बारे में कहा जाता है कि इसका इतिहास करीब साल 1849 के आसपास का है। लोगों का मानना है कि 1984 में कैलिफोर्निया के सोने की खेतों के कुछ जगह तलाशा जा रहा था, जिस दौरान इस जगह को देखा गया। (स्टोनहेंज की रहस्यमयी कहानी)
कहा जाता है कि साल 1984 में ही यहां कुछ कुछ लोग सोने की तलाश में गए थे, लेकिन वापिस घर नहीं लौटे। इस घटना के बाद कई लोग इस जगह को डेथ वैली के नाम से जानने लगे। कहा जाता है कि 1994 में डेथ वैली को राष्ट्रीय उद्यान नामित नहीं किया था।
डेथ वैली नेशनल के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया की बेहद ही रहस्यमयी जगह है। लोगों का मानना है कि इस इस इलाके में मौजूद पहाड़ और चट्टान समय-समय पर खिसकते रहते हैं।
डेथ वैली के बारे में कई अन्य लोगों का मिथक है कि यहां मौजूद पत्थर अपनी जगह हर दिन करीब 1/2 सेंटी मीटर खिसक जाते हैं। जब अपनी जगह से पत्थर खिसकते हैं, तो उस जगह गड्डे हो जाते हैं। कई लोगों का यह मानना है कि यह सिर्फ एक मनघडन कहानी है। (यहां दफन हैं हजारों डायनासोर की रहस्यमयी कहानियां)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोगों का मानना है कि डेथ वैली को दुनिया का सबसे गर्म स्थान में से एक है। कई लोगों का यह भी मानना है कि यहां हर समय गर्म हवाएं चलती हैं, जिसके कारण यहां कई लोग घूमने के लिए नहीं जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: इस जंगल में पेड़ों का 90 डिग्री मुड़ना किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं
डेथ वैली की रहस्यमयी कहानियां बेहद ही दिलचस्प हैं। कहा जाता है कि इस वैली में कई लोगों की जान तक चली गई है। एक मिथक यह हुई कि कुछ वैज्ञानिक इस जगह शोध के लिए पहुंचे तो उन्हें हजारों की संख्या में इंसान और जानवरों के कंकाल मिलें।
डेथ वैली में हजारों की संख्या में कंकाल मिलने की वजह से यहां कोई भी अकेले जाने से डरना लगा। कहा जाता है कि अमेरिकी सरकार ने वर्ष 1933 में इस वैली में मरने वाले लोगों की याद में एक राष्ट्रीय स्मारक भी बनाया है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image-@shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।