herzindagi
mystery of stonehenge in england

इंग्लैंड में स्थित स्टोनहेंज की रहस्यमयी कहानी विश्व भर में क्यों है प्रसिद्ध, आप भी जानें

Stonehenge Mystery: इंग्लैंड में मौजूद स्टोनहेंज को दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक माना जाता है। आइए इस रहस्यमयी जगह के बारे में जानते हैं कि क्यों इतना फेमस है।    
Editorial
Updated:- 2023-06-27, 11:35 IST

Stonehenge Mystery In England In Hindi: विश्व का हर कोना आज भी किसी न किसी अजब-गजब रहस्यों से भारी हुई है। दुनिया के हर कोने में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं जिनके बारे में पढ़ने और सुनने के बाद व्यक्ति कुछ समय के लिए सोच में पड़ जाता है।

इंग्लैंड में एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह है जिसकी चर्चा विश्व स्तर पर होती रहती है। इस रहस्यमयी जगह के बारे में सुनने के बाद लगभग हर कोई चंद मिनटों के लिए सोच में पड़ जाता है कि 21वीं में भी ऐसा कुछ हो सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको इंग्लैंड में स्थित उस रहस्यमयी जगह का इतिहास और इससे जुड़ी रहस्यमयी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंग्लैंड की स्टोनहेंज जगह (Stonehenge)

stonehenge in england

इंग्लैंड में मौजूद जिस रहस्यमयी जगह की बात हो रही है उसका नाम स्टोनहेंज है। दुनिया में मौजूद रहस्यमयी जगहों की बात होती है तो इसका नाम जरूर लिया जाता है। स्टोनहेंज को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Shangri La Valley: भारत की सबसे रहस्यमयी जगह, जहां से वापस आना है नामुमकिन

स्टोनहेंज का इतिहास

history of stonehenge in england

स्टोनहेंज का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। स्टोनहेंज में मौजूद चट्टानों का इतिहास लगभग 5 हजार साल से अधिक प्राचीन माना जाता है। कई लोगों का यह भी मानना है कि इसका निर्माण प्रागैतिहासिक काल में हुआ था। कुछ अन्य लोगों का कहना है कि इन रहस्यमयी चट्टानों का इतिहास कांस्य युग से भी प्राचीन है। (कंकालों की झील)

 

स्टोनहेंज क्या है ?  

stonehenge facts

यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर स्टोनहेंज क्या है। दरअसल, स्टोनहेंज एक चट्टानों का समूह है। यहां मौजूद एक-एक चट्टानों का वजन लगभग 50 टन तक है। इन चट्टानों को एक संरचना से तहत खड़ा किया गया है।

यह विडियो भी देखें

स्टोनहेंज में मौजूद विशालकाय चट्टानों की ऊंचाई लगभग 23 फीट बताई जाती हैं। यहां मौजूद सभी चट्टानों को खड़ा करके एक गोलाकार में निर्माण किया गया। कुछ जानकारों का मानना है कि चट्टानों में ब्लू स्टोन्स का भी इस्तेमाल किया गया है। (लेक ऑफ नो रिटर्न)

 

इसे भी पढ़ें: मेघालय की इन डरावनी जगहों का नाम सुनते ही कांप उठती है रूह, जानें क्यों

स्टोनहेंज की रहस्यमयी कहानियां

stonehenge mystery

यह लोगों के लिए इसलिए रहस्यमयी जगह बनी हुई है क्योंकि, लोगों का मानना है कि 5 हजार पहले इंसानों ने बिना न कोई आधुनिक मशीन थी और और न ही किसी तरह का औजार फिर भी इन चट्टानों को कैसे खड़ा किया गया होगा।

स्टोनहेंज को लेकर एक अन्य मिथक है कि यहां मौजूद चट्टानों को एलियंस द्वारा खड़ा किया गया था। स्टोनहेंज के आसपास गड्ढों एक जाल बिछा हुआ है जो सलानियों के लिए रहस्यमयी जगह है। इन गड्ढों की लम्बाई और चौड़ाई भी चौकाने वाला है। इसके अलावा स्टोनहेंज को लेकर एक अन्य रहस्यमयी कहानी है कि इसे छूने से कई बीमारी दूर हो जाती है।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@suttertocks,freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।