अगर आप पार्टनर के साथ घूमने के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो 150 से 250 किमी के अंदर घूमने का प्लान बना सकते हैं। समय-समय पर पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करने से रिश्तों में मजबूती आती है और आपके बीच झगड़े भी कम होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जयपुर की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
आगरा
अगरा जिसे, प्यार के प्रतीक के नाम से जाना जाता है। क्योंकि यहां लोग दूर-दूर से एक खूबसूरत महल को देखने के लिए लोग आते हैं। केवल देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां करने के लिए आते हैं। ताज महल, प्यार का प्रतीक माना जाता है। ताज महल की भव्यता और उसकी सफेद संगमरमर की सुंदरता एक रोमांटिक माहौल बनाती है। यहां आने के बाद आप समझ सकते हैं कि कोई प्यार के लिए किस हद तक जा सकता है। ताज महल की कहानी, एक प्रेम कहानी पर आधारित है, यह आपके रिश्ते को और भी गहरा और भावुक बना सकती है।
जयपुर से आगरा कैसे जाएं?
- ट्रेन से- शहीद एक्सप्रेस, जोधपुर-आगरा सुपरफास्ट और सहरनपुर-आगरा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से आप यहां पहुंच सकते हैं। जयपुर से आगरा के बीच कई ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है। यात्रा की अवधि लगभग 4-5 घंटे की है।
- बस से- राज्य सड़क परिवहन निगम और निजी बस सेवाएं आपको जयपुर से आसानी से मिल जाएंगी। यहां पहुंचने में आपको 5-6 घंटे का समय लगेगा।
- कार से- NH21 और NH44 से होते हुए आगरा पहुंच सकते हैं। आप अपनी बाइक और कार से भी यहां आ सकते हैं।
अजमेर
View this post on Instagram
अजमेर एक खूबसूरत शहर है, जहां आपको एक से एक जगह घूमने को मिलेगी। यहां तक आप अपने पार्टनर के साथ बाइक से भी आसानी से आ सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप इस वीकेंड सोच रहे हैं कि कहां घूमने जाएं, तो यह लोकेशन चुन लें। अजमेर में कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जो आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। यहाँ की हरी-भरी पहाड़ियां और ठंडी हवा आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। अजमेर की फेमस जगहों पर पार्टनर के साथ जाएं।
जयपुर से अजमेर कैसे जाएं?
- ट्रेन से- जयपुर से अजमेर के लिए अजमेर एक्सप्रेस, श्रीमती एक्सप्रेस, और अजमेर जंक्शन से आ सकते हैं। यात्रा का समय लगभग 2 से 3 घंटे का होता है।
- बस- जयपुर से अजमेर तक कई सरकारी और निजी बसें आपको मिल जाएंगी। आपको पहुंचने में 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है।
- सड़क से- अगर आप अपनी कार या बाइक से जा रहे हैं, तो आपको 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। आप मुख्य मार्ग NH 48 से होते हुए आ सकते हैं।
मथुरा
पार्टनर के साथ आप श्री कृष्ण की नगरी भी घूमने जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको 221 किमी की दूरी तय करनी होगी। यहां अपनी गाड़ी से पहुंचने में आपको 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। आप चाहें, तो यहां ट्रेन से भी आ सकते हैं। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान करें, क्योंकि आपको घूमने के लिए बहुत सारी जगहें मिल जाएंगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों