आगरा में घूमकर हो गए हैं बोर, तो इस तरह बनाएं Kala Taj Mahal देखने का प्लान

सफेद महल की खूबसूरती देखकर उसे बनवाने वाले शाहजहां की याद आपको जरूर आती होगी। आपको भी लगता होगी कि किसी ने प्यार के लिए इतनी सुंदर इमारत बनाई जिसे दुनिया का सातवां अजूबा के नाम से जाना जाता है।

 

black taj in madhya pradesh

प्यार का प्रतीक माना जाने वाला ताजमहल, जिसे देखना लगभग हर कपल्स का सपना होता है। जिंदगी में एक बार तो हर कोई आगरा में स्थित ताजमहल देखने जाने के बारे में सोचता है। ताज महल की भव्य सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। लेकिन क्या आपने काले ताजमहल के बारे में सुना है। सफेद ताजमहल की तरह ही काला ताजमहल भी उतना ही सुंदर है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको काले ताजमहल के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कहां स्थित है काला ताज महल

Where is black taj mahal

काला ताज महल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में उतावली नदी के किनारे स्थित है। माना जाता है कि काले ताजमहल का निर्माण आगरा में स्थित सफेद संगमरमर के बने ताजमहल से पहले हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि शाहजहां को मुमताज के लिए लिए ताजमहल बनाने का ख्याल काले ताजमहल को देखने के बाद ही आया था। हालांकि इसके बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिली है।

शाहनवाज खान का मकबरा है काला ताजमहल

काला ताजमहल को लेकर अलग-अलग उल्लेख मिलता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह अब्दुल रहीम खानखाना के बड़े बेटे शाहनवाज खान का यह मकबरा है। जब उनकी और उनकी पत्नी की मौत हुई थी, तो उन्हें बुरहानपुर में उतावली नदी के किनारे दफनाया गया था।

हालांकि उस समय काले ताजमहल का निर्माण नहीं हुआ था। शाहनवाज खान की मौत के बाद मुगल बादशाह जहांगीर ने बनवाया था। जिस तरह आगरा के ताजमहल को शाहजहां और मुमताज के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। उसी तरह काले ताजमहल को शाहनवाज खान और उसकी पत्नी के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश घूमने गए और ये 3 जगहें नहीं देखीं, तो क्या देखा

दोनों ताजमहल में क्या है अंतर

black taj mahal,

अगर आप इसे देखेंगे, तो इसमें आपको ज्यादा फर्क नजर नहीं आएगा। सबसे पहला अंतर यह है कि आगरा का ताजमहल सफेद पत्थर से बना है। जबकि काले ताजमहल को काले पत्थर से बनाया गया है।

दूसरा अंतर यह है कि आपको सफेद ताजमहल की इमारत बहुत बड़ी नजर आएगी। जबकि काले ताजमहल की ऊंचाई उतनी नहीं है।

इसे भी पढ़ें-मध्यप्रदेश के इन मस्जिदों की होती है पूरे देश में चर्चा, आप भी करें दीदार

कैसे पहुंचे

  • बुरहानपुर से लगभग 2 किमी दूर यह काला ताजमहल स्थित है। यहां जाने के लिए आप ऑटो ले सकते हैं।
  • अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं, तो आपको पहले बुरहानपुर रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन लेनी होगी।
  • रेलवे स्टेशन से काला ताजमहल तक पहुंचने में आपको 16 मिनट का समय लगेगा। यहां तक पहुंचने की कुल दूरी 6.3 किमी है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik,thebilllionaireslifestyle_insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP