Karnataka Travel: बेंगलुरु के पास में स्थित ये हिल्स किसी जन्नत से कम नहीं, वीकेंड में घूमने का प्लान बनाएं

बेंगलुरु के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक ऐसे हिल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमना किसी जन्नत से कम नहीं है। वीकेंड में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

all about skandagiri hills karnataka

बेंगलुरु दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु देश का एक खूबसूरत और महत्वपूर्ण शहर माना जाता है। इस खूबसूरत शहर को भारत का सिलिकॉन वैली या आईटी सेक्टर का कारखाना भी मानते हैं।

बेंगलुरु शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक से एक बेहतरीन और शानदार जगहों के लिए पूरी दुनिया में फेमस माना जाता है। इस शहर में मौजूद बेंगलुरु पैलेस, कब्बन पार्क, लालबाग और बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान जैसी कई बेहतरीन जगहों के लिए प्रसिद्ध है।

लेकिन बंगलुरु से कुछ ही दूरी पर मौजूद स्कंदगिरी एक ऐसा हिल्स है, जिसकी खूबसूरती के आगे कई हिल स्टेशन भी फीके लगते हैं। यहां घूमने हर किसी के लिए सपना हो सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको स्कंदगिरी हिल्स की खासियत और आसपास में मौजूद कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

स्कंदगिरी हिल्स कहां है? (where is skandagiri hills)

where is skandagiri hills

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि स्कंदगिरी हिल्स बेंगलुरु के किस हिस्से में मौजूद है। स्कंदगिरी हिल्स कर्नाटक में चिकबल्लापुर से करीब 3 किमी दूर स्थित है। यह शानदार हिल्स बेल्लारी रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-7 हैदराबाद बेंगलुरु राजमार्ग पर स्थित है।

आपकी जानकारी के लिए स्कंदगिरी हिल्स को कई लोग कलावरा दुर्गा के नाम भी जानते हैं। आपको यह भी बता दें कि यह बेंगलुरु मुख्य शहर से करीब 62 किमी की दूरी पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें:One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें

स्कंदगिरी हिल्स की खासियत (why so famous skandagiri hills)

why so famous skandagiri hills

स्कंदगिरी हिल्स की खूबसूरती यकीनन आपको घूमने पर मजबूर कर देगी। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह बेहद ही शांतिप्रिय जगह के रूप में प्रसिद्ध है। यहां हर तरह हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।

स्कंदगिरी हिल्स नंदी पहाड़ियों से घिरा 1450 मीटर की ऊंचाई स्थित एक मनमोहक पहाड़ी स्थल है। यह स्थान ट्रेकिंग करने वालों के बीच में काफी लोकप्रिय माना जाता है। जब स्कंदगिरी हिल्स के ऊपर से बदल गुजरते हैं, तो नजारे सिर्फ और सिर्फ निहारने का ही मन करता है।(बेंगलुरु में घूमने की बेस्ट जगहें)

स्कंदगिरी हिल्स पर्यटकों के लिए बेहद खास है (skandagiri hills for travel)

skandagiri hills for travel

स्कंदगिरी हिल्स सिर्फ स्थानीय ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के पर्यटकों के लिए भी बेहद खास है। स्थानीय लोग जब भाग-दौड़ भारी जिंदगी से थक जाते हैं, तो वो सबसे पहले स्कंदगिरी हिल्स का ही रुख करते हैं।

स्कंदगिरी हिल्स सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों के लिए भी आसपास के इलाकों में प्रसिद्ध है। वीकेंड या छुट्टियों में यहां कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। बेंगलुरु में लॉन्ग ड्राइव पर निकलने के लिए स्कंदगिरी हिल्स को बेस्ट स्थान माना जाता है।

ट्रेकिंग के लिए बेस्ट पॉइंट (skandagiri hills trek)

skandagiri hills trek

स्कंदगिरी हिल्स सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि ट्रेकिंग के लिए भी फेमस है। वीकेंड में यहां दर्जन से भी अधिक लोग ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

आपको बता दें कि मानसून और सर्दियों के मौसम में स्कंदगिरी हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है। स्कंदगिरी हिल्स कपल्स के बीच भी लोकप्रिय स्थान माना जाता है। फोटोग्राफी के लिए ही बेस्ट स्थान माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:सोलो ट्रिप का लेना चाहते हैं मजा, तो चेन्नई घूमने का बनाएं प्लान

स्कंदगिरी हिल्स के आसपास घूमने की जगहें (best places near skandagiri hills)

best places near skandagiri hills

स्कंदगिरी हिल्स के आसपास ऐसी कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। स्कंदगिरी हिल्स से कुछ ही दूरी पर मौजूद नंदी हिल्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं।(बेंगलुरु की रोमांटिक जगहें)

इसके अलावा स्कंदगिरी हिल्स से कुछ ही दूरी पर मौजूद भीमेश्वर मंदिर, श्री भोग नन्दीश्वर मंदिर और सालूमरदा ट्री पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको बता दें कि यहां नवंबर से लेकर मार्च तक घूमने का बेस्ट समय माना जाता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP