बिना फ्रिज के भी रख सकते हैं बोतल और बाल्टी के पानी को ठंडा, अपनाएं ये ट्रिक्स

गर्मियों का मौसम खत्म होने के है, लेकिन हवा में गर्माहट अभी भी बरकरार है। ऐसे में यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं या आपके घर फ्रिज नहीं है तो इन तरीकों से रखें पानी को ठंडा। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-27, 15:27 IST
How to Keep Drinks Cold without a Fridge

आज भी सभी के घरों में फ्रिज नहीं है, साथ ही गर्मियों में ऐसा कई बार होता है, जब हमें लंबे समय के लिए घर से दूर रहना पड़ता है। घर से दूर हैं तो गर्मियों में ठंडा पानी पीने की इच्छा तो होगी ही न। गर्मियों के दिनों में अक्सर प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी की जरूरत होती है। ऐसे में आप क्या करती हैं ताकि पानी ठंडा रहे। यदि आपको नहीं पता तो आज हम आपको कुछ बेहतरीन तरीके बताएंगे, जिससे आप अपने घर के मटके, बॉटल और वॉटर टैंक के पानी को ठंडा कर सकती हैं।   

मिट्टी के बर्तन में पानी रखें

बॉटल और दूसरे बर्तन के पानी को ठंडा करने से पहले आप पानी को मिट्टी के मटके या सुराही में भरकर रखें। मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर उसे ठंडे और छायादार जगह में रखें। पानी जब ठंडा हो जाए, तो उसे बॉटल या दूसरे बर्तन में रखकर इस्तेमाल करें।

how to keep cool water without fridge

गीले तौलिये का इस्तेमाल करें

पानी के बोतल या पानी वाले कंटेनर को ठंडा रखने के लिए आप गीले तौलिये का उपयोग करें। आप कोई भी पुराने टॉवल को पानी में भिगोकर निचोड़ लें और पानी के कंटेनर और बोतल में लपेटकर छायादार जगह में रखें। पानी ठंडी तो रहेगी साथ ही गर्म हवा के पड़ने से भी पानी गर्म नहीं होगी।

वाटर कूलर का उपयोग करें

आप यदि किसी लंबी यात्रा के लिए जा रहे हैं या लंबे वक्त तक घर से बाहर रहते हैं तो आप वाटर कूलर का उपयोग कर सकते हैं। वॉटर कूलर से पानी लंबे समय तक ठंडा रहेगा और यह आपके बजट के अंदर भी आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: फ्रिज की तरह ठंडा होगा मटका अगर डालेंगे ये 4 चीजें 

बर्फ का उपयोग करें

How can I cool my water at home naturally

पानी को लंबे समय तक उपयोग करने के लिए पानी को बर्फ के अंदर रखें। पानी के बोल या कंटेनर को बर्फ के अंदर आधे हिस्से में रखें। इससे पानी लंबे समय तक ठंडा रहेगा।

पानी को बर्फ जमा लें 

यदि आप कहीं घर से दूर जा रहे हैं, तो आप अपने पानी की बोतलोंको पहले से ही फ्रिजर में रखकर बर्फ जमा लें। बर्फ वाला ये पानी 5-7 घंटे के लिए ठंडा रह सकता है। जमे हुए पानी के बोतल से पानी बिल्कुल ठंडा रहेगा, जिसे आप ट्रेवल के दौरान पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें:मटका या फ्रिज: गर्मियों में किसका पानी पीना चाहिए?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।