गर्मियों के मौसम हर वक्त कुछ न कुछ ठंडा खाने या पीने को ही दिल चाहता है। खासकर जब आप या हम धूप से आते हैं तो हमारा रुख सीधा फ्रिज की तरफ होता है। पहले के जमाने में ठंडा पानी पीने के लिए लोग मटके का इस्तेमाल करते थे लेकिन आजकल हर घर यहां तक की गांव में फ्रिज का ही पानी पिया जाने लगा है। वहीं अभी भी कुछ लोग हैं जो मटके या घड़े का पानी पीते हैं। लोगों का मानना होता है कि घड़े का पानी पीना ज्यादा सही होता है और मटका ज्यादा महंगा भी नहीं होता है। कई लोग मटके और फ्रिज के पानी को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में किसका पानी पीना ज्यादा सही रहता है।
एक्सपर्ट की मानें तो कोई भी नेचुरल चीज तकनीक से बने चीजों से बेहतर ही होती है। मटका भी नेचुरल होता है। मटके में पानी ठंडा होने का जो प्रोसेस हो वो बिना बिजली के साइंस के इवैपोरेशन के तहत होता है। वहीं मिट्टी में खनिज होते हैं जिसके अंश पानी में घुल जाते हैं। मटके का पानी अपने आप ही एल्कलाइन हो जाता है जो पेट के लिए काफी अच्छा होता है।
इससे पाचन बेहतर होता है। मटका नेचुरल फिल्टर का काम करता है। यह शरीर को शीतलता प्रदान करता है और गर्मी से संबंधित बीमारियों से भी बचाव करता है। लू से बचाव होता है। इतने फायदे होने के बाद भी इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। बाजार में आजकल मटके बनाने के लिए अच्छी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं होता है। कई बार इसे प्रदूषित मिट्टी से भी बनाया जाता है इससे पानी दूषित हो सकता है।
यह भी पढ़ें-नींद की कमी से खराब हो सकती है आपकी मेंटल हेल्थ, जानें
वहीं फ्रिज का पानी आपको इंसटेंट राहत तो दे सकता है लेकिन यह आपके लिए फायदेमंद नहीं होता है। फ्रिज का ठंडा पानी वात दोष बढ़ाता है। ठंडा पानी पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है,जिसके कारण कब्ज की समस्या हो सकती है,मल त्याग कठिन हो जाता है। वहीं इससे आपको लंबे वक्त तक संतुष्टि भी नहीं मिलती है।
यह भी पढ़ें-मेंटल हेल्थ खराब होने पर नजर आते हैं ये लक्षण
यह विडियो भी देखें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।