herzindagi
expensive vegetable price

जानें दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों के बारे में, हजारों में है जिनकी कीमत

सब्जियां हम सभी के घरों में खाई जाती हैं, मगर क्या आप जानती हैं कि दुनिया की महंगी सब्जियां कौन सी हैं। तो आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-02-17, 17:38 IST

अक्सर हम सब्जी खरीदने के लिए बाजार जाते हैं और वापस आते वक्त यही कहते हैं कि महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पहले 100 रुपये में जितनी सब्जियां आ जाती थीं, आज उतनी ही सब्जियां 500 रुपये में मिल रही हैं। इस बात से यह जाहिर होता है कि समय के साथ खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। वैसे तो सब्जियों के दाम समय-समय पर बढ़ते और घटते रहते हैं। बता दें कि दुनिया भर में कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जिनके दाम सुनकर आप शौक हो जाएंगी। इन सब्जियों की कीमत में आप कोई भी छोटे- मोटे लग्जरी सामान को आसानी से खरीद सकती हैं।

आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया की ऐसी ही महंगी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आप शायद ही जानती हों। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन सब्जियों के विषय में इंटरेस्टिंग बातें-

हॉप शूट्स-

most expensive vegetables

हॉप शूट्स के नाम से जानी जाने वाली यह सब्जी दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में से एक है। हॉप शूट्स की सब्जी में फूल पाया जाता है, जिसे हॉप कोन्स कहा जाता है। बता दें कि सब्जी से ज्यादा इसका फूल महत्व होता है, इसके फूल की मदद से बियर तैयार की जाती है। साथ ही इसके टहनियों को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। पर इस सब्जी को खरीद पाना आम इंसान के बस की बात नहीं है, 1 किलो हॉप शूट्स की कीमत में आप नई बाइक या स्कूटर खरीद सकती हैं। हालांकि इसकी कीमत वैरायटी और क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

यह बेहद दिलचस्प बात है कि इस सब्जी का उत्पादन भारत के बिहार राज्य में भी किया जाता है, आपको इस सब्जी के दाम सुनकर क्या लगता है कि इसे भला कौन खाता होगा।

ला बोनेट आलू-

worlds most expensive potatoes

आलू घर की फैमिली या सब्जियों में से एक है। आसान भाषा में कहें तो यह किसी भी सब्जी के साथ आसानी से फिट बैठ जाता है। यही वजह है कि भारत में आलू का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जाता है। मगर आलू की एक ऐसी वैरायटी भी है जो बहुत रेयर और महंगी होती है, इसे ला बोनेट आलू के नाम से जाना जाता है। बता दें कि ये आलू दुनिया भर में केवल फ्रांस में ही उगाया जाते हैं और केवल 10 दिन तक ही पाए जा सकते हैं।

इस आलू के उत्पादन की प्रक्रिया बहुत मुश्किल होती है, यही वजह है कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है। बता दें कि ये आलू आपको करीब 90000 रुपये से 100000 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिलेंगे। रेट सुनकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि इतने महंगे आलू भला कोई क्यों खरीदता होगा, क्यों की आम आदमी को यह आलू खाने के लिए लोन लेना पड़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें-ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे घर, एंटीलिया है दूसरे स्थान पर

मत्सुटेक मशरूम-

world's most expensive vegetables

आप में से कई लोगों को मशरूम बेहद पसंद होगा, मगर मशरूम की एक वैरायटी ऐसी भी है जिसे खाने के लिए शायद आपको जापान जाना पड़े। इस खास वैराइटी को मत्सुटेक मशरूम के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह खासतौर पर स्प्रिंग सीजन में पाया जाता है, मगर इसे उगाने की प्रक्रिया काफी जटिल होती है। इस कीमती मशरूम की कीमत करीब 73,750 रुपये प्रति किलोग्राम होती है, जितने में आप कोई लग्जरी आइटम बड़ी आसानी से खरीद सकती हैं।

वसाबी रूट-

expensive vegetables

बसाबी रूट को आमतौर पर केवल हाई-एंड सुशी स्थानों पर पाया जाता है। क्योंकि यह सब्जी उगाने के लिए ज्यादा नमी और पानी की जरूरत पड़ती है, यही वजह है कि इसे हर जगह पर नहीं उगाया जा सकता है। बता दें कि इसकी कीमत आपको करीब 18000 रुपये प्रति किलो के आसपास होती है।

इसे भी पढ़ें-दुनिया की सबसे महंगी Dishes,आम लोगों के बजट से बाहर

यामाशिता पालक-

पालक आप में से कई लोगों को पसंद हो सकती है और कई लोगों को ना पसंद भी, मगर इसे सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद सब्जियों में से एक माना जाता है। फाइबर के गुणों से भरी पालक अपने आप में ही एक पौष्टिक सब्जियों में एक है। पर आज हम आपको यामाशिता पालक के बारे में बताएंगे, इस पालक को आप दुनिया के सबसे महंगा पालक मान सकती हैं। पालक की यह खास वैराइटी खास तौर पर फ्रांस में पाई जाती है। इसकी खेती को तैयार करने में काफी समय लगता है, यही वजह है कि इसकी कीमत ज्यादा होती है। बता दें कि यह पालक आपको 2000 प्रति किलो मिलेगी।

तो ये थीं दुनिया की सबसे महंगी सब्जियां जिन्हें आम इंसान खरीदने से पहले 1000 बार जरूर सोचेगा। आप इनमें से किस सब्जी को खाने के लिए इतने पैसे खर्च करना चाहेंगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik and wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।