भारत में कुछ ऐसे समुंद्री किनारे और आइलैंड है, जो भारत के लिए खूबसूरती के मिसाल है। भारत में मौजूद इन आइलैंड को किसी जन्नत के नज़ारे से कम नहीं आका जाता है। इन समुंद्री किनारे और आइलैंड्स की सैर करना हर भारतीयों का एक सपना तो होता ही है साथ में विदेश से आए सभी सैलानीयों के लिए भी सबसे आकर्षण का केंद्र रहता है। भारत में कुछ ऐसे ही टापू और आइलैंड हैं जहां आप बहुत कम पैसे में अपने परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए पहुंच सकती है। तो चलिए उन आइलैंड्स के बारे में जानकारी इकठ्ठा करते जो खूबसूरती के मिसाल है-
इसे भी पढ़ें: ऊटी की इन 5 खूबसूरत जगहों को 'वादियों की रानी' कहा जाता है
सेंट मेरीज आइलैंड
भारत में ऐसे बहुत कम ही लोग है जो सेंट मेरीज आइलैंड के बारे में जानते हैं। इस आइलैंड की चमक और खूबसूरती किसी विदेशी आइलैंड और द्वीप से कम नहीं माना जाता है। आपको बता दे की ये आइलैंड भारत के कर्नाटक राज्य में है। अगर अपने परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ मस्ती करने ट्रिप बना रही है तो सेंट मेरीज आइलैंड से कोई और अच्छा जगह नहीं है। आपको ये भी बता दे यह कर्नाटक के प्रमुख बंदरगाह में आता है।
Recommended Video
दीवर आइलैंड
अगर आपको किसी आइलैंड के खूबसूरती और प्रकृति की नज़रें देखना है तो दीवर आइलैंड पहुच जाएं। दीवर आइलैंड भारत में आएं विदेशी टूरिस्ट के लिए प्रमुख स्थान होता है। यहां की खूबसूरती और प्रकृति नज़ारे इतने आकर्षित है कि आपको यहाँ बार-बार आने का मन करेगा। गोवा में मौजूद इस आइलैंड की चर्चे इतने है की गोवा जाने पर सबसे पहले सैलानी यही जाते हैं। अगर इस बार आप गोवा जाने का ट्रिप बना रही है तो दीवर आइलैंड ज़रूर पहुच जाएं।
माजुली आइलैंड
एक साथ दो निशाना। जी हां, अगर आप असाम कभी घुमाने नहीं गई है तो आपके पास अब दो-दो बहाने है यहाँ जाने के लिए। भारत के असाम में ब्रम्हपुत्र नदी पर बसा यह माजुली आइलैंडपुरे दुनिया में अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आपके दोस्तों के साथ एक सुनहरा पल बिताना हो तो अपने अगले ट्रिप में माजुली द्वीप को ज़रूर शामिल करें। माजुली आइलैंड के साथ-साथ आप पुरे असाम का ट्रेवल कर सकती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता ज़रूर आपके यात्रा को ज़रूर यादगार बनायेंगी।
दमन और दीव
दमन और दीव द्वीप अपने आकर्षण और सुन्दरता के लिए पुरे भारत के साथ विश्व भर में प्रचलित है। इस द्वीप में आप भारत के कई ऐतिहासिक इमारतों से भी परिचित होंगे। आपको इतिहास नहीं याद हो तो आपको बता दे की भारत में पहली बार विदेशी इसी द्वीप पर आए हुए थे। हालांकि दमन और दीव दोनों अगल अलग आइलैंड है जो अपने आप में बेहद खूबसूरत नजारे के लिए जानी जाती है। आपको बता दे की दमन और दीव के साथ-साथ आप दमन गंगा, मोती बीच, देविका बीच और जैमपोरे बीच पर भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: Water Fall: रंग बदलना इस पिंक वाटर फॉल की है फितरत
लक्षद्वीप
आइलैंड की खूबसूरती और जंगल, खजूर और खूबसूरती नारियल के पेड़ों की अगर नज़ारा देखना है तो आप लक्षद्वीप आइलैंड पहुच जाएं। यहां के पर्यटन इतना प्रचलित है कि लोग यहाँ देश भर से घुमाने आते हैं। आपके जानकारी के लिए बता दे की लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप है लेकिन मात्र 10 द्वीपों पर ही मनुष्य का जनजीवन है। ये 10 द्वीप अपने खूबसूरती के लिए समूचे पर्यटन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बोला जाता है। तो फिर अगली बार अगर आप किसी द्वीप और आइलैंड जाने का प्लान बना रही है तो इन जगहों पर जाना ना भूले।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।