30 minute tasty snacks ideas to carry while travelling

30 मिनट में बन जाएंगे ट्रिप पर ले जाने के लिए ये बेस्ट टेस्टी स्नैक्स, सफर का मजा हो जाएगा दोगुना

सर्दियों में खाने-पीने की चीजें, जल्दी खराब नहीं होती, इसलिए घर से बनाकर आप अच्छा खाना रास्ते के लिए ले सकती हैं। यह स्नैक्स आइडिया बच्चों को भी पसंद आएगा।
Editorial
Updated:- 2025-12-12, 11:06 IST

दिसंबर में घूमने का प्लान अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ बना रहे हैं, तो खाने-पीने की अच्छी चीजों के बारे में भी सर्च कर रहे होंगे। अगर ट्रिप प्लान ग्रुप के साथ हो रहा है, तो इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि घूमने के साथ-साथ सबसे ज्यादा अहमियत खाने को भी दी जाती है। क्योंकि यात्रा का असली मजा तभी आता है जब पेट भी खुश हो। हर शहर का अपना अलग फ्लेवर, अपनी खास डिश और अपनी एक अनोखी खुशबू होती है। हालांकि, इसके पहले आपको रास्ते के लिए अच्छे खाने का प्लान बनाना होता है। अगर सफर लंबा है, तो आप पूरे दिन बाहर का खाना नहीं खाना चाहेंगे। अगर कोई आसान और टेस्टी रेसिपी चाहती हैं, जिसे आप घर पर ही बनाकर रास्ते के लिए जाएं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टेस्टी स्लैक्स आइडिया बताएंगे।

वेज या चिकन रोल (Veg/Chicken Wraps)

ट्रिप पर निकले लोगों के लिए यह बेस्ट हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह दिखने में भी अच्छा लगता है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप रोटी से रोल तैयार कर सकती हैं। इसमें आप अपने पसंद की सब्जियां डालकर बनाएं। इसके बाद इसे अच्छे से रैप करके रास्ते के लिए ले जाएं।

  • क्यों अच्छा है- खाने में आसान, चलते-फिरते खाया जा सकता है।
  • बैग में रखने के लिए आपको ज्यादा जगह भी नहीं चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Evening Snacks: इवनिंग स्नैक्स के लिए घर पर बनाएं इन शानदार वेज रेसिपीज को

30 minute tasty snacks ideas to carry while travelling

मसाला मखाना (Roasted Makhana)

रास्ते में खाने के लिए चिप्स क्यों खरीदना, जब आप मखाना घर से बनाकर ले जा सकती हैं। इसे आपको केवल थोड़े से तेल में डालकर रोस्ट करना है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप कहीं भी अपने साथ ले जा सकती हैं। हल्का, हेल्दी और लंबे समय तक चलता है, इसलिए यह हर उम्र के लोगों के लिए बेस्ट है।

Roasted Makhana

चीजी वेज सैंडविच / ग्रिल्ड सैंडविच

अगर ट्रैवल फूड की बात हो रही है, तो इसमें सैंडविच का ऑप्शन जरूर आता है। इसे बनाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप 30 मिनट से भी कम समय में इसे तैयार कर सकती हैं। ग्रिल्ड सैंडविच लंबे समय तक ताजा रहता है और इसे कैरी करना भी आसान है।

इसे भी पढ़ें:Winter Special: एक नहीं बल्कि कई वैरायटी में बना सकती हैं टेस्टी मंचूरियन, जानें रेसिपीज

VEG SANDWICH

सूजी वाला वेज उत्तपम (Instant Veg Uttapam)

रास्ते के लिए आप सूजी उत्तपम भी बना कर ले सकती हैं। इसे बनाने में भी आपको लगभग 20 से 25 मिनट ही लगेंगे। यह खाने में भारी नहीं होता, इसलिए आसानी से पचा लेते हैं। ट्रैवल डिब्बे में पैक करना आसान है और यह बिखरता भी नहीं, इसलिए खाते हुए परेशानी नहीं होगी।

30 minute tasty snacks ideas to carry while travellingSDS

आलू-पनीर कटलेट- वेज टिक्की बर्गर

बाहर से बर्गर खरीदकर खाने की क्या जरूरत है, जब आप इसे घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको लगभग 30 मिनट का समय लग जाएगा। आप टिक्की एक दिन पहले ही तैयार करके रख सकती हैं। इससे समय और भी बच जाएगा। बच्चों और बड़ों दोनों की पसंद आएगा। इसके साथ ही इसे बनाने के लिए। ज्यादा तेल की जरूरत नहीं, एयर-फ्राई भी कर सकते हैं।

30 minute tasty snacks ideas to carry while travellingSD

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।