Semolina Prevent Tips: सूजी में सफेद कीड़े कर रहे हैं घुमाई? तुरंत करें ये 3 काम, कूड़े में डालने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Sooji Ke Dibbe Se Chiti Nikalane Ke tarike: भागदौड़ भरी लाइफ में आमतौर लोग एक साथ रसोई का पूरा राशन खरीदकर ले आते हैं। इसके बाद इसे पैक करके रख देते हैं। अब ऐसे में कई बार तो ऐसा होता है कि कुछ चीजों को रखकर हम भूल जाते हैं। बाद में जब निकालकर या बनाने की बारी आती है, तो देखते हैं कि इसमे कीड़े घूम रहे होते हैं। खासतौर से सूजी का पैकेट, कई बार ऐसा होता है कि हम इन्हें लेकर आते हैं और रख भूल जाते हैं, जब बाद में याद आने पर निकालते हैं, तब इसमें सफेद रंग के छोटे-छोटे कीड़े उछल-कूद कर रहे होते हैं। अगर इक्का-दुक्का कीड़े तो मम्मियां इसे छानकर साफ कर लेती हैं,पर ज्यादा होने पर इसे उठाकर कचरे में फेंक देती हैं।
दरअसल यह समस्या नमी और गर्माहट के कारण ज्यादा होती है। यह दिक्कत और ज्यादा हो जाती है, जब इसे सही तरीके से स्टोर न किया गया या फिर पैकेट में ही छोड़ दिया गया हो।
अगर आपकी रसोई में रखी सूजी में सफेद कीड़े हो गए हैं और वह बाहर आने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो इस लेख में बताए गए 3 कारगर तरीके अपना सकती हैं। ये तरीके न केवल सूड़ी की छुट्टी करेगा बल्कि लंबे समय तक सूजी को बचाकर रखेगा।
सूजी से कैसे निकाले कीड़े?(Tricks to Remove insect from Sooji Jar)

अगर आप सूजी का पैकेट लगाकर भूल गए हैं और बाद में निकालने पर पता चला कि इसमें दाने से ज्यादा कीड़े पड़ने वाले हैं। अगर हां, तो बता दें कि इसे निकालकर तुरंत छानकर हल्की धूप में रखें। साथ ही नीचे बताए 3 हैक अपनाएं-
करी पत्ती का इस्तेमाल करें

- सूजी को पैकेट से निकालकर उसे एक बड़ी थाली में डालकर छत पर कुछ घंटे के लिए छोड़ दें।
- अगर हवा या धूल उड़ रही है, तो आप इसे बालकनी में धूप में रखें।
- इसके बाद इसमें कड़ी पत्ती डालकर कुछ देर के छोड़ दें।
- 10-15 मिनट के बाद छानकर डिब्बे में रख दें।
इसे भी पढ़ें- बारिश में लाल चीटियां ने बिल से निकलकर किचन में बना लिया है ठिकाना, यह 1 जादुई नुस्खा करेगा नौ-दो ग्यारह
लौंग का करें इस्तेमाल

सूजी से सूड़ी को बाहर निकालने के लिए आप गरम मसाले के डिब्बे में रखे लौंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें तरीका-
- सबसे पहले सूजी को छन्नी से छान लें।
- अब इसे पेपर या कपड़े पर फैलाकर 10 मिनट धूप में रखें।
- इसके बाद इसमें 4-5 लौंग की कलियां डालकर 5 मिनट के छोड़ें।
- कुछ देर बाद आप देखेंगे कि कीड़े काफी हद तक या खत्म हो गए हैं।
- इसके बाद इसे दोबारा से चाल कर डिब्बे में पैक करें।
हींग का इस्तेमाल

अगर आपके पास नहीं है, तो आप हींग का इस्तेमाल कीड़ों को दूर भगाने के लिए कर सकती हैं। नीचे जानें तरीका
- कीड़ों को दूर रखने के लिए हींग की छोटी-छोटी 3-4 पोटली बना लें।
- अब इसे छानकर कपड़े पर फैलाकर इस पर हींग की पोटली डालें।
- 10-15 मिनट छोड़ने के बाद दोबारा से चलाएं और 5 मिनट के लिए छोड़े।
इसे भी पढ़ें- चीनी के डिब्बे में दाने से ज्यादा दिखने लगी हैं चीटियां, अपनाएं ये 3 देसी नुस्खे; फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
- सूजी के डिब्बे से सूड़ी कैसे निकालें?
- सूजी के डिब्बे से सूखी नीम पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सूजी में गांठ पड़ने पर क्या करें?
- सूजी में गांठ पड़ने पर उन्हें छन्नी से चालकर निकालें।
- सूजी को लंबे समय स्टोर करने के लिए क्या करें?
- सूजी को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए उसे फ्रिज में रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।